• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भारतीय मुद्रा पर असर, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसा हुआ कमजोर।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    बुधवार भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर कर दिया. इस सैन्य कार्रवाई के बाद रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 84.66 पर आ गया है.

    पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर धावा बोल दिया. PoK में टेरर बेस को निशाना बनाते हुए भारतीय सेना के इस हवाई हमले को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया. भारत की इस सैन्य कार्रवाई के बाद बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 31 पैसा कमजोर होकर डॉलर के मुकाबले 84.66 पर आ गया.

    आतंकवादियों के 9 ठिकाने तबाह
    बता दें कि भारतीय सेना ने मंगलवार-बुधवार की दरमयानी रात पाकिस्तान और PoK में आतंकवादियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाते हुए तबाह कर दिया. भारतीय सशस्त्र बलों ने बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वॉर्टर और और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के शिविर सहित नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए.

    पहलगाम हमले के दो हफ्ते बाद कार्रवाई
    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई ये सैन्य कार्रवाई पहलगाम की घटना के ठीक 15वें दिन पर हुई, जिसमें 26 मासूम लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था. इनमें से ज्यादातर सैलानी थे. करेंसी मार्केट के स्पेशलिस्ट्स का कहना है कि आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ इन सैन्य कार्रवाइयों ने रुपये पर संघर्ष के संभावित प्रभाव की ओर ध्यान खींचा है.

    सैन्य कार्रवाई का रुपये पर असर
    अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 84.65 पर खुला और बाद में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले यह 84.66 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 31 पैसे की गिरावट को दर्शाता है. मंगलवार को, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की गिरावट के साथ 84.35 पर बंद हुआ था. बढ़ती अनिश्चितता और पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच रुपये पर दबाव है.

    RBI कर सकता है हस्तक्षेप
    TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी हेड और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल कुमार भंसाली ने कहा, इस स्थिति में सट्टेबाज और व्यापार को लेकर चिंतित आयातक डॉलर खरीद सकते हैं. हालांकि, हमारा अनुमान है कि रुपये में किसी भी बड़ी गिरावट को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हस्तक्षेप करेगा.

    उन्होंने आगे बताया, अनुमान इस बात का भी लगाया जा रहा है कि इक्विटी बाजारों में विदेशी निवेशकों द्वारा शेयरों की बिकवाली हो सकती है. हालांकि, वे ऐसा जल्दीबाजी में नहीं करेंगे, बल्कि आगे आने वाले अपडेट का इंतजार करेंगे. आज बाजार में उथल-पुथल और कुछ उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है, लेकिन जैसा कि हमने पहले कहा, बाजार की अस्थिरता को नियंत्रित करना आरबीआई पर निर्भर करेगा और वे ही तय करेंगे कि आज रुपया कहां जाकर रुकेगा.

  • Related Posts

    कावेरी जल विवाद पर विजय और उदयनिधि स्टालिन आमने-सामने, मेकेदाटु बांध को लेकर विधानसभा में तीखी बहस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को कावेरी जल विवाद और कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदाटु बांध को लेकर मुख्यमंत्री विजय और विपक्ष…

    Continue reading
    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *