• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए BCCI ने भारतीय सेना को किया सैल्यूट, स्टेडियम में लोगों ने गाया- वंदे मातरम्।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान से आतंकवादी हमले का बदला ले लिया है. आज केकेआर-सीएसके के मैच में बीसीसीआई ने इसके लिए भारतीय सेना को सम्मान दिया.

    भारतीय सेना ने पाकिस्तान से पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है. इंडियन आर्मी की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया, जिसमें पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई. इस हमले में भारत की सेना ने कई आतंकवादी मार गिराए हैं. आज पूरा देश इंडियन आर्मी पर गर्व कर रहा है. वहीं बीसीआई ने भी चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में भारतीय सेना को सलाम किया.

    BCCI ने किया सेना का सम्मान
    सीएसके और केकेआर के बीच मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया, जहां बीसीआई के साथ स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने भारतीय सेना को सम्मान दिया. सेना के सम्मान में मैच की शुरुआत में राष्ट्रीय गान हुआ. वहीं मैच के दौरान भी लोग भारतीय सेना के इस पराक्रम को सेलिब्रेट करते नजर आए. स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने चेन्नई-कोलकाता मैच के बीच में भी साथ मिलकर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया.

    CSK-KKR मैच कौन जीता?
    कोलकाता और चेन्नई के बीच बेहद रोमांचक मैच हुआ. ये मुकाबला आखिरी ओवर तक चला. कोलकाता ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. केकेआर ने ईडन गार्डन्स पर सीएसके के सामने 180 रनों का लक्ष्य रखा. चेन्नई के लिए ये मैच जीतना तब मुश्किल लगने लगा, जब सीएसके की आधी टीम पावरप्ले से पहले ही आउट हो गई.

    डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे की साझेदारी ने चेन्नई की लड़खड़ाती पारी को संभाल लिया. ब्रेविस ने 25 गेंदों में 52 रनों की धमाकेदार पारी खेली. वहीं शिवम दुबे ने 40 गेंदों में 45 रन बनाए. ब्रेविस के आउट होने के बाद कप्तान एमएस धोनी क्रीज पर आए. धोनी ने 18 गेंदों में 17 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं चेन्नई की जीत का चौका अंशुल कंबोज ने लगाया.

  • Related Posts

    जन विश्वास (संशोधन) विधेयक 2026 पास: छोटे अपराधों से राहत, अब सजा नहीं सुधार पर जोर

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए संसद ने जन…

    Continue reading
    सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: 2026 में यूपी पुलिस में 81,000 पदों पर होगी भर्ती

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी देते हुए वर्ष 2026-27 में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *