• Create News
  • अमृतसर के सैन्य ठिकाने की तरफ आ रही थी पाक की मिसाइल, भारत के सुदर्शन चक्र ने हवा में ही कर दी तबाह।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    अमृतसर में भारत के एयरडिफेंस सिस्टम एस-400 सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइस को तबाह कर दिया. पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को टारगेट करने की नाकाम कोशिश की थी.

    भारत की ओर से आतंकी ठिकानों पर किए गए एयरस्ट्राइक के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने इंडियन आर्मी के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की. पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को टारगेट करने की कोशिश की थी, जिसमें से 7 शहर पंजाब के थे. भारत के एस-400 ने आसमान में ही पाकिस्तान के मिसाइल को तबाह कर दिया.

    पाकिस्तान ने जिस 15 शहरों को निशाने पर लेने की कोशिश की थी, उसमें बॉर्डर से सटा हुआ शहर अमृतसर भी था. अमृतसर में ही भारत के एयरडिफेंस सिस्टम एस-400 सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइस को तबाह कर दिया. भारतीय सेना के शौर्य का वीडियो सामने आया है. जिसमें नजर आ रहा है कि रात में अचानक आसमान में एक चमक नजर आ रही होती है और भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम उसे वहीं तबाह कर देता है.

    पाकिस्तान ने 07-08 मई 2025 की रात को ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की नाकाम कोशिश की.

    सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को भी ढेर किया है. बीएसएफ ने फिरोजपुर सेक्टर में पाकिस्तानी शख्स को 7-8 मई की दरमियानी रात को मार गिराया. अधिकारियों ने बताया कि वह अंधेरे में जानबूझकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करता हुआ पाया गया था.

    भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष फिलेमोन यांग ने गुरुवार (8 मई 2025) को दोनों देशों से संयम बरतने और तनाव को कम करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया.

  • Related Posts

    श्री बालाजी इलेक्ट्रॉनिक, डाबड़ी में इलेक्ट्रॉनिक सामान पर भारी छूट—होलसेल रेट का उठाएं फायदा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। हनुमानगढ़ जिले के भादरा उपखंड के गाँव डाबड़ी में इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में नई क्रांति लेकर आया है श्री बालाजी इलेक्ट्रॉनिक,…

    Continue reading
    मुख्यमंत्री निवास पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मुख्यमंत्री निवास पर सोमवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *