• Create News
  • CCS यूनिवर्सिटी में 9 मई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तारीख।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    यूनिवर्सिटी की ओर से जारी लेटर में कहा गया है कि 9 मई को होने वाली परीक्षाओं को कुलपति के आदेश पर अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है. इन परीक्षाओं की नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.

    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार, 9 मई को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. इस बाबत यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एक लेटर भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों और संस्थानों में होने वाली ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल सभी तरह की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षाओं को स्थगित करने का कारण नहीं बताया है.

    यूनिवर्सिटी की ओर से जारी लेटर में कहा गया है कि 9 मई को होने वाली परीक्षाओं को कुलपति के आदेश पर अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया जाता है. इन परीक्षाओं की नई तारीख यूनिवर्सिटी की ओर से जल्द घोषित की जाएगी. बता दें, शुक्रवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जानी थी.

    बाकी परीक्षाओं का नहीं बदला शेड्यूल
    यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि 9 मई के अलावा अन्य परीक्षाएं अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही होंगी, इन परीक्षाओं में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. केवल 9 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारण से स्थगित की गई है, जिसकी नई तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी. यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अचानक परीक्षा स्थगित किए जाने के आदेश से छात्राओं में रोष है. छात्रों का आरोप है कि इससे पता चलता है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन बिना तैयारी के ही परीक्षा आयोजित करने जा रहा था.

  • Related Posts

    23 गोल्ड के साथ भी फेल्प्स कहते हैं: असली विजय केवल गोल्ड से होती है

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तैराकी के इतिहास के सबसे महान ओलंपियन माइकल फेल्प्स ने अपनी दृढ़ विजयी मानसिकता और ओलंपिक में अपने रिकॉर्ड-तोड़ करियर…

    Continue reading
    टाटा मुंबई मैराथन 2026: खेल ही नहीं, कैंसर जागरूकता का बड़ा मंच

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। टाटा मुंबई मैराथन 2026 में इस बार 15 बचपन के कैंसर सर्वाइवर्स हिस्सा ले रहे हैं, जो न केवल अपनी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *