• Create News
  • ▶ Play Radio
  • पाकिस्तान साइबर अटैक का खतरा: वित्त मंत्री का अलर्ट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारतीय सेना की मुस्तैदी से पाकिस्तान की हर चाल नाकाम हो रही है. ऐसे में अब पाकिस्तान साइबर अटैक कर भारत को नुकसान पहुंचा सकता है. इसे देखते हुए वित्त मंत्री ने शुक्रवार को बैठक की.

    भारत-पाक तनाव के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बैंक और इंश्योरेंस सेक्टर के बड़े अधिकारियों व फाइनेंशियल सेक्टर के रेगुलेटर्स संग बैठक की. इस दौरान उन्होंने बैंकों को अपने साइबर सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत बनाने और डेटा सेंटरों का नियमित रूप से ऑडिट कराने का निर्देश दिया ताकि सभी डिजिटल और कोर बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का फायरवॉल पूरी तरह से सुनिश्चित हो. किसी भी तरह की गलत साइबर एक्टिविटी और उल्लंघन को रोकने के लिए चौबीसों घंटे इनकी मॉनिटरिंग की जाए.

    बौखलाहट में पाकिस्तान करा सकता है साइबर अटैक
    दरअसल, भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाया पाकिस्तान साइबर अटैक करा सकता है. इसे ध्यान में रखते हुए यह बैठक की गई. वित्त मंत्री ने बैंकिंग अधिकारियों से दो ऐसे सीनियर ऑफिसर्स की नियुक्ति की बात कही है, जिनमें से एक साइबर से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करेगा और दूसरा बैंक के कामकाज और एटीम में कैश फ्लो निरंतर हो इसकी निगरानी करेगा. इन अधिकारियों को किसी भी घटना की जानकारी भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In), भारतीय रिजर्व बैंक और वित्तीय सेवा विभाग (DFS) को देनी होगी.

    आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने पर वित्त मंत्री ने दिया जोर
    भारत-पाक टेंशन के बीच आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए वित्त मंत्री ने सभी बैंकों को किसी भी स्थिति या संकट से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और तैयार रहने का निर्देश दिया ताकि देश के नागरिकों और व्यवसायों के लिए बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित हो सके, खासकर बॉर्डर एरिया में.

    भारत को नुकसान पहुंचाने की फिराक में पाकिस्तान
    पाकिस्तान के हर हमले का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है. ऐसे में पाकिस्तान साइबर अटैक के जरिए भारत को नुकसान पहुंचाने की फिराक में रह सकता है. CERT-In ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से भारत में बैंकों, निजी कंपनियों और सरकारी वेबसाइट्स को निशाना बनाया जा सकता है इसलिए इन्हें अलर्ट कर दिया गया है.

  • Related Posts

    तहसील भादरा में बाबा साहब की 135वीं जयंती धूमधाम से मनी, जयंती पर विनम्र अभिवादन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तहसील भादरा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।…

    Continue reading
    B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती पर भादरा में विनम्र अभिवादन: वर्मा हॉस्पिटल ने किया नमन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। Bhadra (हनुमानगढ़): संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता B. R. Ambedkar की 135वीं जयंती के अवसर पर भादरा क्षेत्र…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *