• Create News
  • ‘PL-15 मिसाइलें मार गिराईं, ड्रोन भी नहीं टिके’, ऑपरेशन सिंदूर पर सेना का खुलासा।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया गया कि पाकिस्तानी मिराज फाइटर जेट मार गिराया और मलबा बरामद कर लिया गया है.

    ऑपरेशन सिंदूर की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारतीय सेना ने सोमवार (12 मई, 2025) को कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ थी इसलिए 7 मई को केवल हमने आतंकवादी ठिकानों पर किया था लेकिन पाकिस्तानी सेना ने इसे अपनी लड़ाई बना लिया. अब जो हुआ है उसके लिए वो खुद जिम्मेदार है.

    भारत के एयर डिफेंस सिस्टम के बारे में बोलते हुए एयर मार्शल एके भारती ने कहा, “हमारी युद्ध-सिद्ध प्रणालियां समय की कसौटी पर खरी उतरी हैं और उनका डटकर मुकाबला करती हैं. एक और खास बात स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली, आकाश प्रणाली का शानदार प्रदर्शन रहा है. शक्तिशाली AD वातावरण को तैयार करना और उसे क्रियान्वित करना केवल पिछले दशक में भारत सरकार से मिले बजटीय और नीतिगत समर्थन के कारण ही संभव हो पाया है.” एयर मार्शल एके भारती ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायु सेना की ओर से निशाना बनाए गए टारगेटों की फोटो भी पेश कीं.

    भारतीय सेना के अधिकारियों ने कहा, “हम ये बिल्कुल साफ कर देना चाहते हैं कि हमारे सभी मिलिट्री बेस और एयर बेस बिल्कुल सुरक्षित हैं, ऑपरेशनल हैं. वो अगले मिशन के लिए तैयार हैं.”

    ‘पहलगाम हमले के बाद भर चुका था पाप का घड़ा’
    भारतीय सेना के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादी गतिविधियों का चरित्र बदल गया है. निर्दोष नागरिकों पर हमले हो रहे हैं. पहलगाम तक पाप का यह घड़ा भर चुका था.

    उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर की एयर डिफेंस कार्रवाई को हमें एक संदर्भ में समझने की जरूरत है. पिछले कुछ सालों में आतंकी गतिविधियों के कैरेक्टर में बदलाव आ रहा था, अब हमारी सेना के साथ-साथ निर्दोष लोगों पर भी हमला हो रहा था. 2024 में शिवखोड़ी मंदिर की ओर जाने वाले तीर्थयात्री और इस साल अप्रैल में पहलगाम में मासूम पर्यटक. पहलगाम तक उनका पाप का घड़ा भर चुका था क्योंकि आतंकियों पर हमारे सटीक हमले LOC और IB को पार किए बिना किए गए थे, हमें पूरा अंदेशा था कि पाकिस्तान का हमला भी सीमा पार से ही होगा, इसलिए हमने एयर डिफेंस की तैयारी की थी. जब 9-10 मई को पाकिस्तान की वायुसेना ने हमारे एयर फील्ड और लॉजिस्टिक इंस्टॉलेशन पर हमला किया तो वे इस मजबूत एयर डिफेंस ग्रिड के सामने विफल हुए.”

    ‘पाकिस्तान एयरफील्ड की दुर्दशा सबने देखी’
    DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, “आपने पहले और कल पाकिस्तान एयरफील्ड की जो दुर्दशा देखी और एयर मार्शल की प्रस्तुति आज देखी. हमारे एयरफील्ड हर प्रकार से ऑपरेशनल हैं. पाकिस्तान के ड्रोन हमारे ग्रिड के कारण नष्ट हुई. मैं यहां पर अपने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की सहराना करता हूं, जिसके कारण पाकिस्तान की नापाक हरकतों का विनाश किया गया.”

  • Related Posts

    63 की उम्र में सुनहरी उड़ान: फोर्स अकादमी मँझगवां की कोच सुनीता सिंह ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अवास कैवर्त | मरवाही | समाचार वाणी न्यूज़कभी-कभी कुछ जीतें सिर्फ पदक नहीं होतीं, वे अधूरे सपनों की वापसी होती…

    Continue reading
    Dr. Leena Jadhav: सेवा, सौंदर्य और समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के दौर में जहां सौंदर्य और स्वास्थ्य सेवाएं एक व्यवसाय के रूप में देखी जाती हैं, वहीं Dr. Leena…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *