• Create News
  • बर्बाद हुआ खुद का एयरबेस और बता रहा भारत का, पाकिस्तान के एक और झूठ का पर्दाफाश।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    पाकिस्तानी एडिटेड वीडियो के जवाब में पीआईबी फैक्ट चेक ने पूरा वीडियो जारी किया, जिसमें साफ दिखाया गया कि नुकसान एक पाकिस्तानी एयरबेस को हुआ था, न कि भारतीय एयरबेस को.

    भारत सरकार ने एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश किया है. इस बार पाकिस्तान ने दावा किया कि एक भारतीय एयरफील्ड उसके हमले में नष्ट हो गया था.

    पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (DG ISPR) ने अपनी मीडिया ब्रीफिंग में एक भारतीय न्यूज चैनल के वीडियो का चुनिंदा हिस्सा दिखाया, जिसमें दावा किया गया कि यह भारतीय एयरबेस को नुकसान का सबूत है. हालांकि, भारत के प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट-चेक यूनिट ने खुलासा किया कि वीडियो को गलत तरीके से एडिट किया गया था.

    पीआईबी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘पाकिस्तान अपने लोगों को गुमराह करने के लिए फर्जी वीडियो का इस्तेमाल कर रहा है.’ भारतीय समाचार चैनल की ओर से दिखाया गया पूरा वीडियो वास्तव में भारतीय सैन्य कार्रवाई के दौरान एक पाकिस्तानी एयरफील्ड के नष्ट होने की बात थी, न कि भारतीय हवाई अड्डे की. हालांकि, डीजी आईएसपीआर ने 41 सेकंड के वीडियो में से सिर्फ 5 सेकंड का हिस्सा दिखाया, जिसमें असली जानकारी हटा दी गई.

    पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा, ‘हम आपको एक और क्लिप दिखाएंगे जो असली कहानी बताएगी.’ हालांकि, उन्होंने 5 सेकंड का गलत एडिट वीडियो दिखाया. इस वीडियो के जवाब में पीआईबी फैक्ट चेक ने पूरा वीडियो जारी किया, जिसमें साफ दिखाया गया कि नुकसान एक पाकिस्तानी एयरबेस को हुआ था, न कि भारतीय एयरबेस को.

    यह घटना पाकिस्तान के झूठे प्रचार का एक और उदाहरण है. भारतीय अधिकारियों ने सही तथ्यों के साथ झूठी कहानियों का मुकाबला करने की प्रतिबद्धता दोहराई है. इससे पहले, पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर दावे किए गए थे कि बठिंडा एयरफील्ड नष्ट हो गया है, जिसे भारत ने खारिज कर दिया था.

    पीआईबी के फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया कि ये पोस्ट जानबूझकर फैलाई जा रही हैं और बठिंडा एयरफील्ड पूरी तरह से काम कर रहा है और इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है. पीआईबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा, ‘बठिंडा के बारे में वायरल दावे! सोशल मीडिया पर पोस्ट फैलाए जा रहे हैं कि बठिंडा एयरफील्ड नष्ट हो गया. पीआईबी फैक्ट चेक में ये खबर फर्जी निकली है. बठिंडा एयरफील्ड पूरी तरह से चालू है और कोई नुकसान नहीं हुआ. गलत जानकारी पर भरोसा न करें. जागरूक रहें, सतर्क रहें.’

     

  • Related Posts

    63 की उम्र में सुनहरी उड़ान: फोर्स अकादमी मँझगवां की कोच सुनीता सिंह ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अवास कैवर्त | मरवाही | समाचार वाणी न्यूज़कभी-कभी कुछ जीतें सिर्फ पदक नहीं होतीं, वे अधूरे सपनों की वापसी होती…

    Continue reading
    Dr. Leena Jadhav: सेवा, सौंदर्य और समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के दौर में जहां सौंदर्य और स्वास्थ्य सेवाएं एक व्यवसाय के रूप में देखी जाती हैं, वहीं Dr. Leena…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *