• Create News
  • ▶ Play Radio
  • एक तरफ ट्रेड डील पर बात कर रहा चीन-अमेरिका, दूसरी तरफ डबल कमाई का टाटा ने बनाया ये प्लान।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    वाशिंगटन और बीजिंग के बीच टकराव के बाद एपल ने अपना कारोबार भारत में शिफ्ट करने का प्लान बनाया है. प्लाट में प्रति घंटे करीब 300 से 500 आईफोन यूनिट्स का प्रोडक्शन किया जा सकेगा.

    ट्रंप के टैरिफ के चलते बढ़ा तनाव अमेरिका और चीन के बीच अब लगभग खत्म होने की कगार पर है. दोनों देशों के बीच जेनेवा में पिछले दो दिनों तक चली लंबी बातचीत के बाद व्यापारिक समझौते पर सहमति बन गई है. व्हाइट हाउस की तरफ से बकायदा इस बारे में बयान भी जारी किया गया है. यानी दोनों देशों के बीच टैरिफ के चलते जो टकराव था, वो अब खत्म हो जाएगा.

    दूसरी तरफ टाटा भारत में आईफोन के प्रोडक्शन को बढ़ाने के प्लान पर काम कर रही है. इकोनॉमिक टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के होस्सुर में नए प्लाट में बन रहे आईफोन का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है है और मई में इसकी शिपमेंट भी शुरू हो जाएगी.

    आईफोन का बढ़ाया प्रोडक्शन
    टैरिफ के चलते एपल ने मुख्य मैन्युफैक्चरिंग हब चीन से अना प्रडक्शन भारत में शिफ्ट करने का प्लान बनाया है. वाशिंगटन और बीजिंग के बीच टकराव के बाद एपल ने अपना कारोबार भारत में शिफ्ट करने का प्लान बनाया है. प्लाट में प्रति घंटे करीब 300 से 500 आईफोन यूनिट्स का प्रोडक्शन किया जा सकेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें आईफोन 16 और 16e का प्रोडक्शन किया जाएगा.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये प्लांट दिसंबर 2027 तक पूरी तरह से संचालित किए जाने की उम्मीद है. जब ये प्लांट पूरी क्षमता के साथ चलेगी तो इसमें करीब 50 हजार नए रोजगार पैदा होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, टाटा ने इस पर किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की है. दूसरी तरफ ताइफान के Foxconn के भी 2.6 बिलियन डॉलर की लागत से प्लांट तैयार किया जा रहा है और आने वाले दिनों में जल्द ही प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा.

    भारत शिफ्ट कर रही एपल
    गौरतलब है कि आईफोन के कुल वैश्विक प्रोडक्शन का इस समय करीब 75 चीन में बनाया जाता है, जबकि भारत में 18 प्रतिशत ही प्रोडक्शन हो रहा है. एपल ने कदम उठाते हुए अमेरिका में बिकने वाले सभी आईफोन को 2026 के अंत तक भारतीय फैक्ट्रियों में तैयार करने का फैसला किया है.

  • Related Posts

    सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान: 2026 में यूपी पुलिस में 81,000 पदों पर होगी भर्ती

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी देते हुए वर्ष 2026-27 में…

    Continue reading
    AAP में बढ़ा आंतरिक विवाद: राघव चड्ढा पर अनुराग ढांडा का हमला, पार्टी में बयानबाज़ी तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर इन दिनों अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ रहा है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *