• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ‘हमारी नींद के लिए पहाड़ों में सैनिक जाग रहे हैं’, भारत-पाक तनाव के बीच आलिया ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    आलिया भट्ट ने इंस्टा अकाउंट पर एक लंबा और इमोशनल नोट पोस्ट कर सैनिकों को सैल्यूट किया है. साथ ही लिखा है कि हम देश के रक्षकों के साथ खड़े हैं.

    पहलाम आंतकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी. इस नापाक हरकत का बदला देने के लिए भारत ने भी ऑपरेशन सिन्दूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में कई आंतकी ठिकानों को तबाह कर दिया था. वहीं ऑपरेशन सिन्दूर की सक्सेस के बाद तमाम सेलेब्स भारतीय सशस्त्र बलों की जाबांजी को सलाम कर रहे हैं. अब आलिया भट्ट ने भी भारतीय सशस्त्र बलों के बलिदान के प्रति आभार और सम्मान जाहिर करने के लिए इंस्टा अकाउंट पर एक लंबा और इमोशनल नोट शेयर किया है.

    पिछले कुछ दिन रहे मुश्किल
    मंगलवार को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने देश के जवानों और उनकी जननियों की तारीफ की आलिया ने माना कि पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनाव के बीच पिछले कुछ दिन कठिन रहे हैं. आलिया ने अपने नोट में लिखा है, “पिछली कुछ रातें… अलग-अलग सी महसूस हुई हैं. जब कोई राष्ट्र अपनी सांसें थाम लेता है, तो हवा में एक तरह की शांति होती है. और पिछले कुछ दिनों में हमने उस शांति को महसूस किया है. वह शांत बेचैनी,”

    आलिया ने आगे लिखा, “वह तनाव की नब्ज जो हर बातचीत के पीछे, हर न्यूज नोटिफिकेशन के पीछे, हर खाने की मेज के आसपास गूंजती रहती है.”

    हम चैन की नींद सो सके इसके लिए वे जान की बाजी लगा देते हैं
    आलिया ने इस बात पर भी जोर डाला कि कैसे सैनिक बिना सोए रात गुजारते हैं ताकि हम चैन की नींद सो सकें और आगे कहा, “हमें यह जानकर बहुत दुख होता है कि कहीं बाहर पहाड़ों में हमारे सैनिक जाग रहे हैं, सतर्क हैं और खतरे में हैं. जब हममें से अधिकांश लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं, तब अंधेरे में खड़े पुरुष और महिलाएं हैं, जो अपनी जान की बाजी लगाकर हमारी नींद की रक्षा कर रहे हैं. और ये रियलिटी है… यह आपके लिए कुछ करती है. क्योंकि आपको एहसास होता है कि यह केवल बहादुरी नहीं है.”

    आलिया ने जवानों की मांओं को किया सैल्यूट
    उनके साहस और बलिदान के लिए आभार जताते हुए आलिया ने कहा, “यह बलिदान है. और हर वर्दी के पीछे एक माँ है जो सोई नहीं है. एक मां जो जानती है कि उसका बच्चा लोरियों की रात नहीं, बल्कि अनिश्चितता की रात का सामना कर रहा है।,तनाव की. एक ऐसी खामोशी जो एक पल में बिखर सकती है.”

    सैनिको की शहादत पर आलिया ने जताया शोक
    देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए आलिया ने कहा, “हम उन सैनिकों के लिए शोक जता रहे हैं जो कभी घर नहीं लौटेंगे, जिनके नाम अब इस देश की आत्मा में अंकित हो गए हैं. उनके परिवारों को राष्ट्र की कृतज्ञता से शक्ति मिले.”

  • Related Posts

    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading
    दिल्ली: वेब सीरीज से प्रेरित होकर दिल्ली के टेकी ने की पत्नी की हत्या, 12.75 लाख रुपये लेकर हुआ फरार; तीन दिन बाद गिरफ्तार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पूर्वी दिल्ली में पत्नी की हत्या के एक सनसनीखेज मामले ने पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस के मुताबिक,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *