• Create News
  • ▶ Play Radio
  • राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल होगा ऑपरेशन सिंदूर? शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कर दिया साफ।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    पाकिस्तान के पहलगाम हमले के जवाब में भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की देशभर में सराहना हो रही है. इसे स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने पर क्या कहना चाहती है राजस्थान सरकार.

    पाकिस्तान के पहलगाम हमले के जवाब में भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की देशभर में चर्चा है. लोगों ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की जमकर सराहना की है. पीएम मोदी का कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सैन्य संघर्ष फिलहाल स्थगित किया गया है लेकिन यह खत्म नहीं हुआ है यह जारी ही है.

    राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रमों में फिलहाल ऑपरेशन सिंदूर को शामिल करने की कोई योजना नहीं है. राज्य के शिक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यक्रम में शामिल करने की खबरों का खंडन किया है. मंत्री ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है.

    उन्होंने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण और राष्ट्रीय हित से जुड़ा हुआ मामला है. इस बारे में तुरंत फैसला लेना जल्दबाजी होगी. भविष्य में इस पर विचार किया जा सकता है. फिलहाल इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है.

  • Related Posts

    Sanjay Raut: नारायण राणे के बारे में जो बात राजनीतिक गलियारों में कही जाती थी, राउत ने वर्षों बाद खुलकर मानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। शिवसेना के चुनाव चिन्ह और पार्टी पर अधिकार को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच कानूनी लड़ाई…

    Continue reading
    IND vs SLC XI: भारतीय गेंदबाजों का बुरा हाल, श्रीलंका के ओपनर्स ने जड़ा ‘शतक’, फिर किस्मत से मिला विकेट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *