• Create News
  • ▶ Play Radio
  • अमेरिका से PM मोदी के खिलाफ बयान दिलवाना चाहता था पाकिस्तानी पत्रकार, US अधिकारी ने करवा दिया चुप।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका का ध्यान युद्ध विराम पर है. ये देखकर हमें खुशी हो रही है और हम सीधे संवाद को प्रोत्साहित करना चाहते हैं.

    भारत पाकिस्तान तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले सीजफायर की जानकारी दी थी. वॉशिंगटन में एक पाकिस्तानी पत्रकार को अमेरिका ने उस समय चुप करा दिया जब उन्होंने ये पूछने की कोशिश कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव कम करने की बातचीत का विरोध किया.

    अमेरिकी विदेश विभाग की ब्रीफिंग में मंगलवार को पाकिस्तानी पत्रकार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शांति के मसीहा के रूप में पेश किया, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की मध्यस्थता की थी और दावा किया कि तथाकथित प्रयासों का भारत ने स्वागत नहीं किया.

    ‘राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिल सकता है’
    रिपोर्टर ने अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता टॉमी पिगॉट से कहा कि पाकिस्तान ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम कराने के राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों का स्वागत किया है और उनका मानना ​​है कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित कर देते हैं तो उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिल सकता है. साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्रयास का स्वागत नहीं किया है. क्या नरेंद्र मोदी का इस शांति समझौते का स्वागत न करने का रवैया आपको निराश करता है?

    ‘हमारा ध्यान युद्ध विराम पर है’
    अमेरिकी अधिकारी ने उनके आरोपों को नजरअंदाज करते हुए कहा कि अमेरिका का ध्यान युद्ध विराम पर है. यही देखकर हमें खुशी हो रही है. हमारा ध्यान इसी पर है और हम युद्ध विराम को कायम रखना चाहते हैं. हम सीधे संवाद को प्रोत्साहित करना चाहते हैं. हमारा ध्यान यहीं है, हमारा ध्यान युद्ध विराम पर है. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान को सीधा संवाद बनाए रखना चाहिए और उन्होंने दोनों परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसियों से शांति का रास्ता चुनने की अपील की.

  • Related Posts

    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading
    दिल्ली: वेब सीरीज से प्रेरित होकर दिल्ली के टेकी ने की पत्नी की हत्या, 12.75 लाख रुपये लेकर हुआ फरार; तीन दिन बाद गिरफ्तार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। पूर्वी दिल्ली में पत्नी की हत्या के एक सनसनीखेज मामले ने पुलिस को भी चौंका दिया है। पुलिस के मुताबिक,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *