• Create News
  • ▶ Play Radio
  • पंजाब बोर्ड ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, जानें कैसे देख सकते हैं नतीजे।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    पंजाब बोर्ड ने दसवीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है. स्टूडेंट्स रिजल्ट को अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

    पंजाब बोर्ड से दसवीं कक्षा की (Punjab Board 10th Class Result)परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के इंतजार की घड़ी अब खत्म हो चुकी है. पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने क्लास 10वीं का रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है. छात्र रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर डालना होगा.

    इस साल कुल 277746 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 265548 उम्मीदवार परीक्षा में पास हुए हैं. कुल पास प्रतिशत 95.61% रहा. लड़कियों का पास प्रतिशत 96.85% रहा है. लड़कों का पास प्रतिशत 94.50 फीसदी और ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 50% है. शहरी क्षेत्र का पास प्रतिशत 94.71% रहा. जबकि ग्रामीण क्षेत्र का पास प्रतिशत 96.09% है.

    Punjab Board 10th Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट ऑनलाइन
    1.सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
    2.होमपेज पर “Class 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
    3.अब रोल नंबर डालें और सबमिट करें.
    4.आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा.
    5.चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं.

    Punjab Board 10th Result 2025: इंटरनेट नहीं है? तो SMS से देखें रिजल्ट
    अगर रिजल्ट चेक करते समय इंटरनेट या वेबसाइट स्लो हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं. इसके लिए मोबाइल में जाएं और ये मैसेज टाइप करें- PB10 (स्पेस) रोल नंबर उदाहरण: PB10 12345678. अब इसे 5676750 पर भेज दें. कुछ ही देर में आपके नंबर आपके मोबाइल पर आ जाएंगे. इस मैसेज का स्क्रीनशॉट जरूर सेव कर लें.

  • Related Posts

    “सोलर एनर्जी क्षेत्र में भरोसेमंद पहचान बना रही ‘RDC INFOTECH’, Mr. Rameshwar Chopade दे रहे गुणवत्तापूर्ण और प्रोफेशनल सोलर समाधान”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के समय में बढ़ते बिजली खर्च और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता ने Renewable Energy को भविष्य की सबसे बड़ी…

    Continue reading
    “ऑटोमोबाइल ग्लास रिस्टोरेशन क्षेत्र में नई पहचान बना रही ‘NUMBER 1 DR. GLASS’, MR. Sidhant Ashokrao Gavali दे रहे हाईटेक ग्लास पॉलिशिंग सेवा”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के आधुनिक दौर में वाहन केवल सफर का साधन नहीं रहे, बल्कि लोगों की सुरक्षा, सुविधा और जीवनशैली का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *