• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भादरा क्षेत्र को मिली 15 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, विधायक संजीव बेनीवाल ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भादरा को 15 करोड़ की सड़कों की सौगात, अटल प्रगति पथ समेत 17 सड़कें होंगी तैयार।

    सवांदाता,भादरा, हनुमानगढ़ (राजस्थान)

    भादरा, हनुमानगढ़ (राजस्थान): राजस्थान सरकार ने भादरा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की है। 15 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र में 17 नई और रिकार्पेटेड सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं की जानकारी विधायक श्री.संजीव बेनीवाल ने साझा की।

    गांधी बड़ी में बन रही अटल प्रगति पथ
    इस परियोजना के प्रथम चरण में गांधी बड़ी गांव में 2 करोड़ रुपये की लागत से 1.80 किलोमीटर लंबी सीसी सड़क (अटल प्रगति पथ) का निर्माण करवाया जाएगा। इस अवसर पर श्री.बेनीवाल ने मुख्यमंत्री श्री.भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी का धन्यवाद देते हुए कहा: “यह अटल प्रगति पथ ग्रामीणों के लिए आवागमन को आसान बनाएगा और विकास की नई राह खोलेगा।”

     

     

    इन 17 सड़कों का होगा निर्माण/रिकार्पेटिंग
    १. शेरड़ा से धानोठी छोटी (नई सड़क)
    २. चक चिड़िया गांधी से बीड़ भादरा (नई सड़क)
    ३. गांधी बड़ी साहुवाला सड़क (शेष निर्माण)
    ४. गांधी बड़ी से मलखेड़ा तक (शेष निर्माण)
    ५. गोगामेड़ी बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन (रिकार्पेट)
    ६. नोहर-गोगामेड़ी रोड से 15 DPN तक (रिकार्पेट)
    ७. भादरा-नोहर रोड से 8 MSR तक (रिकार्पेट)
    ८. भादरा बाईपास से 4 MSR तक (रिकार्पेट)
    ९. भादरा से नेठराना (रिकार्पेट)
    १०. 6 NTR से 3 NTR (रिकार्पेट)
    ११. डोभी से भांगवा (रिकार्पेट)
    १२. अनूपशहर से भनाई (रिकार्पेट)
    १३. सिधमुख रोड से गढ़ड़ा via ढाका (रिकार्पेट)
    १४. बरवाली बस स्टैंड से हरियाणा सीमा (रिकार्पेट)
    १५. गांधी बड़ी से मलखेड़ा (रिकार्पेट)
    १६. बोझला से मेहलिया (रिकार्पेट)
    १७. झाँसल रोड से सवाई छानी-सागड़ा-अमरपुरा तक (रिकार्पेट)

    विधायक संजीव बेनीवाल ने जताया आभार
    विधायक श्री.संजीव बेनीवाल ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं मुख्यमंत्री श्री.भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी की विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा: “इन सड़कों से भादरा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण और शहरी आवागमन बेहतर होगा, आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी।”

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    संघर्ष से सफलता तक: राजू अवघडे और निखिल बेंडखळे की प्रेरणादायक उद्यमशीलता की कहानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में हर युवा अपने जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना देखता है। लेकिन इन सपनों…

    Continue reading
    योग के माध्यम से स्वास्थ्य और आत्मविश्वास का संदेश दे रही हैं अक्षता संदीप पाटिल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के तनावपूर्ण और तेज़ रफ्तार जीवन में मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *