• Create News
  • भारत में फिर लौटा कोविड-19 का खतरा: केंद्र सरकार सतर्क, केरल-महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारत में फिर लौटा कोरोना वायरस: JN.1 वैरिएंट से बढ़ी चिंता, जानें कितने केस।

    नई दिल्ली, 20 मई 2025: कोरोना वायरस एक बार फिर भारत समेत एशियाई देशों में अपने पैर पसारने लगा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 19 मई तक देश में कोविड-19 के कुल 257 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। इस बार वायरस का नया रूप JN.1 वैरिएंट चिंता का कारण बना है, जो कि ओमिक्रॉन के BA.2.86 वंश का वेरिएंट है।

    देश में सबसे अधिक मामले केरल में
    सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, केरल में 95 एक्टिव केस हैं जो कि देश में सबसे ज्यादा हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, और सिक्किम में भी कोरोना के नए मामले सामने आए हैं:
    १. केरल: 95 केस
    २. तमिलनाडु: 34 केस
    ३. कर्नाटक: 8 केस
    ४. महाराष्ट्र: 7 केस
    ५. गुजरात: 6 केस
    ६. दिल्ली: 3 केस
    ७. हरियाणा, राजस्थान, सिक्किम: 1-1 केस

    एशिया में भी कोविड की वापसी
    १. भारत के साथ-साथ हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड, और चीन जैसे देशों में भी कोविड-19 के केस तेजी से बढ़ रहे हैं।
    २.’सिंगापुर में 27 अप्रैल से 3 मई के बीच अनुमानित 14,200 नए केस दर्ज हुए हैं।
    ३. हांगकांग में 3 मई तक के सप्ताह में 31 केस सामने आए।
    ४. थाईलैंड में भी केस ग्राफ बढ़ रहा है।

    क्या है JN.1 वैरिएंट?
    JN.1 वैरिएंट, ओमिक्रॉन के BA.2.86 वेरिएंट का सब-वर्जन है।
    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, इस वेरिएंट में लगभग 30 म्यूटेशन हैं। इसके दो प्रमुख वर्जन LF.7 और NB.1.8 बताए गए हैं, जो हाल के मामलों में सबसे ज्यादा सामने आए हैं।

    केंद्र सरकार ने जारी किया अलर्ट
    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को निगरानी और जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। लोगों को भीड़भाड़ से बचने, मास्क पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। केंद्र सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और समय-समय पर अपडेट दे रही है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    22-year-old भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया अमेरिका में लापता, तलाश जारी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। एक 22-वर्षीय भारतीय मूल छात्र Saketh Sreenivasaiah जिसकी पढ़ाई University of California, Berkeley में चल रही थी, 9 फरवरी 2026…

    Continue reading
    चंद्र मिशन Artemis II: NASA ने SLS रॉकेट का प्री-फ्लाइट टेस्ट पूर्ण किया

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने अपने पूनः उपयोग किए जाने वाले मानवयुक्त चंद्र मिशन Artemis II के लिए एक महत्वपूर्ण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *