• Create News
  • मुंबई में प्री-मानसून बारिश ने दी दस्तक! जानें 24 मई तक महाराष्ट्र में कहां-कहां होगी तेज बारिश और तूफानी हवाएं

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    मुंबई में तेज बारिश के साथ प्री-मानसून ने दी दस्तक।

    20 मई 2025, मंगलवार शाम को मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश, बिजली गिरने और गरज-चमक की घटनाएं दर्ज की गईं। यह सब आगामी प्री-मानसून की शुरुआत का संकेत माना जा रहा है।
    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह बारिश अरब सागर के पूर्व-मध्य हिस्से में कर्नाटक तट के पास बन रही चक्रवाती प्रणाली की वजह से हुई है, जो आने वाले दिनों में और तेज़ हो सकती है।

    कहां कितनी बारिश हुई?
    १. जोगेश्वरी (पश्चिम): 63 मिमी
    २. अंधेरी (मालपा डोंगरी): 57 मिमी
    ३. अंधेरी ईस्ट: 40 मिमी
    ४. पवई: 38 मिमी
    ५. भांडुप (एस वार्ड): 29 मिमी
    ६. टेंभी पाड़ा: 27 मिमी

    BMC की रिपोर्ट के अनुसार, शाम 8 बजे से रात 11 बजे तक दक्षिण मुंबई में 12.86 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 15.65 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 26.63 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    जलजमाव और यातायात पर असर
    बारिश की वजह से अंधेरी सबवे में जलजमाव हुआ, जिससे यातायात को रोकना पड़ा। हालांकि, किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली, केवल एक पेड़ गिरने और शॉर्ट सर्किट की खबर आई।

    21 से 24 मई के बीच भारी बारिश की चेतावनी
    IMD ने अलर्ट जारी किया है कि 21 मई से 24 मई तक मुंबई, दक्षिण कोंकण और दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र में तेज बारिश और 30-40 किमी/घंटा या उससे अधिक रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

    मौसम वैज्ञानिक शुभांगी भूटे ने बताया कि 22 मई के आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो आगे चलकर और तेज हो सकता है और इसका असर महाराष्ट्र के कई हिस्सों पर पड़ेगा।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित, सीएम भजनलाल शर्मा ने साझा किए उल्लास के रंग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ मुख्यमंत्री निवास, जयपुर में आयोजित ‘होली स्नेह मिलन समारोह’ में मुख्यमंत्री भजनलाल…

    Continue reading
    जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए जे.पी. मीणा ने जताया आभार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ नटाटा पंचायत, तहसील आमेर (जिला जयपुर) के जनसेवक जे.पी. मीणा ने अपने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *