




22 मई 2025: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव, निवेश से पहले जानें ताज़ा भाव
भारत में सोना न सिर्फ़ एक निवेश का ज़रिया है बल्कि इसका सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व भी बहुत गहरा है। 22 मई 2025 को सोने और चांदी के दामों में कुछ बदलाव देखे गए हैं। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट्स आपके शहर में।
एमसीएक्स पर सोने-चांदी का हाल
MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 22 मई को सोना 0.62% की बढ़त के साथ ₹96,190 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
वहीं, चांदी की कीमत 0.86% की गिरावट के साथ ₹99,090 प्रति किलो पर दर्ज की गई।
आपके शहर में आज के सोने के रेट (22 कैरेट और 24 कैरेट)
शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹89,460 ₹97,580
मुंबई ₹89,300 ₹97,420
चेन्नई ₹89,750 ₹97,910
बेंगलुरु ₹89,750 ₹97,910
कोलकाता ₹89,750 ₹97,910
हैदराबाद ₹89,750 ₹97,910
जयपुर ₹89,460 ₹97,480
अहमदाबाद ₹89,360 ₹97,480
पटना ₹89,360 ₹97,480
चांदी की कीमत भी बदली
मुंबई में चांदी की कीमत में ₹100 की बढ़ोतरी देखी गई और यह ₹1,00,100 प्रति किलो पर बिक रही है।अन्य शहरों में भी हल्का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया।
सोने की कीमतों में बदलाव के पीछे के कारण
१. भूराजनीतिक तनाव (जैसे मध्य पूर्व में तनाव और रूस-यूक्रेन युद्ध)
२. अमेरिका का रवैया और डॉलर की कमजोरी
३. मांग और आपूर्ति में असंतुलन
४. निवेशकों की सुरक्षा की तलाश
ये सभी फैक्टर आज के सोने और चांदी के रेट्स को प्रभावित कर रहे हैं।
ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com