• Create News
  • PM मोदी के संदेश के बाद अनुराग ठाकुर की पाकिस्तान को चेतावनी – “आंख दिखाई तो आंख नोच लेंगे”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद अनुराग ठाकुर की पाकिस्तान को चेतावनी – “आंख दिखाई तो आंख नोच लेंगे”.

    नई दिल्ली / पांवटा साहिब: ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवाद पर सर्जिकल वार करने के बाद भारत अब डिप्लोमैटिक और राजनीतिक स्तर पर भी पाकिस्तान को साफ संदेश दे रहा है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर में आतंकवाद के खिलाफ तीखा बयान दिया, वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से पाकिस्तान को चेतावनी दी – “आंख दिखाई तो आंख नोच लेंगे।”

    अनुराग ठाकुर ने कहा – अब जनाजा उठाने वाला भी नहीं मिलेगा
    भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा: “पाकिस्तान आतंकवादियों के पीछे छिपकर हिंदुस्तान से लड़ना चाहता है। लेकिन अब भारत बदल चुका है। चाहे 1965 हो, 1971 हो या कारगिल युद्ध, हर बार भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई है। इस बार ऑपरेशन सिंदूर ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान अगर आंख उठाकर देखेगा, तो आंखें नोच ली जाएंगी।”

    उन्होंने आगे कहा: “अगर अगली बार कोई आतंकी हमला हुआ, तो जनाजे उठाने वाला भी नहीं बचेगा और जनाजे में रोने वाला भी नहीं मिलेगा। पाकिस्तान की हवाई पट्टियों और सैन्य ठिकानों पर ऐसा प्रहार हुआ है कि वह चारों खाने चित हो गया है।”

    PM मोदी ने भी दिया सख्त संदेश – भारत की नई नीति साफ है
    राजस्थान के बीकानेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए कहा: “22 अप्रैल के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह किए। ऑपरेशन सिंदूर ने तीन स्पष्ट नीति तय की है —
    १. हमला हुआ तो जवाब ज़रूर मिलेगा
    २. समय, तरीका और शर्तें हमारी होंगी
    ३. आतंकवादियों और उनकी सरकार को अब अलग-अलग नहीं देखा जाएगा। पाकिस्तान का ये खेल अब नहीं चलेगा।”

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    Iran–Israel War: इराण-इस्रायल युद्ध का असर मुंबई तक, ड्रोन हमले में कांदिवली के युवक की मौत

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मध्य पूर्व में जारी Iran–Israel conflict का असर अब भारत तक महसूस किया जा रहा है। ओमान तट के पास…

    Continue reading
    चिकित्सा क्षेत्र में विश्वसनीयता की नई पहचान: शुभम इचे और Medilabs Healthcare की प्रेरक सफलता

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। चिकित्सा निदान क्षेत्र में गुणवत्ता, सटीकता और भरोसा सबसे महत्वपूर्ण तत्व माने जाते हैं। इन्हीं मूल्यों को आधार बनाकर युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *