• Create News
  • क्या है आज आपके शहर में सोने-चांदी का भाव? फटाफट यहां चेक करें अपने शहरों का लेटेस्ट रेट।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    कमजोर डॉलर, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और वैश्विक अस्थिरता के बीच सोना-चांदी निवेशकों के लिए फिर से बना पसंदीदा विकल्प।

    24 मई 2025 | नई दिल्लीवैश्विक आर्थिक अस्थिरता और अमेरिकी डॉलर की कमजोरी के चलते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। शेयर बाजार की अनिश्चितता के बीच इन धातुओं को एक बार फिर सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि बीते एक साल में सोने ने लगभग 30% तक का रिटर्न दिया है, जबकि इसका CAGR 2001 से 15% के आसपास रहा है। चांदी ने भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।

    सोने की कीमत 1 लाख रुपये तक पहुंच चुकी थी
    इस साल अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया और ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। चांदी ने भी पिछले एक साल में 15.62% का रिटर्न दिया, जबकि 5 वर्षों का CAGR करीब 20% रहा है।

    आज का सोना-चांदी का भाव (24 मई 2025)
    MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) के अनुसार:
    सोना (Gold): ₹96,400 प्रति 10 ग्राम
    चांदी (Silver): ₹97,935 प्रति किलोग्राम

    IBA (इंडियन बुलियन एसोसिएशन) के अनुसार:
    १. 24 कैरेट सोना: ₹96,850 प्रति 10 ग्राम
    २. 22 कैरेट सोना: ₹88,779 प्रति 10 ग्राम
    ३. चांदी (999 फाइन): ₹98,230 प्रति किलोग्राम

    आज के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के रेट
    शहर               सोना (10 ग्राम)           चांदी (1 किग्रा)
    मुंबई                 ₹96,680               ₹98,060
    चेन्नई                 ₹96,960               ₹98,340
    कोलकाता         ₹96,550               ₹97,930
    दिल्ली               ₹96,510               ₹97,890
    बेंगलुरु             ₹96,760               ₹98,130
    हैदराबाद         ₹96,830               ₹98,210

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    PM मोदी ने असम में उत्तर-पूर्व का पहला आपातकालीन लैंडिंग रनवे पर ऐतिहासिक लैंडिंग की

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज **असम के दिब्रूगढ़ जिले के मोरान में उत्तर-पूर्व भारत के पहले Emergency Landing Facility (ELF)…

    Continue reading
    22-year-old भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया अमेरिका में लापता, तलाश जारी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। एक 22-वर्षीय भारतीय मूल छात्र Saketh Sreenivasaiah जिसकी पढ़ाई University of California, Berkeley में चल रही थी, 9 फरवरी 2026…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *