• Create News
  • ▶ Play Radio
  • शेयर बाजार की गिरावट: सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 24,780 से नीचे; LIC समेत इन कंपनियों के आज आएंगे नतीजे।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    सुबह के कारोबार में बाजार में बड़ी गिरावट, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयर लुढ़के, तिमाही नतीजों और वैश्विक संकेतों ने बढ़ाई बेचैनी।

    नई दिल्ली: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। शुरुआती घंटे में ही सेंसेक्स 700 अंक तक टूट गया, जबकि निफ्टी 24,780 के नीचे आ गया। इस गिरावट का असर कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों पर भी देखा गया, वहीं आज कई दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे आने हैं जिससे बाजार में हलचल बनी हुई है।

    शुरुआती कारोबार में बाजार का हाल
    सेंसेक्स सुबह करीब 9:15 बजे 438.58 अंक की गिरावट के साथ 81,739.37 पर खुला और थोड़ी ही देर में 707.85 अंक टूटकर 81,468.60 पर आ गया।

    वहीं निफ्टी 129.10 अंक गिरकर 24,874.35 पर खुला और कुछ समय बाद 225.40 अंक की गिरावट के साथ 24,775.75 पर पहुंच गया।

    किन शेयरों में दिखी गिरावट
    १. अल्ट्राटेक सीमेंट: 1.38% की गिरावट
    २. एक्सिस बैंक: 1.13% नीचे
    ३. एनटीपीसी: 1.32% गिरा
    ४. महिंद्रा एंड महिंद्रा: 1.14% की गिरावट
    ५. Eternal कंपनी: 1.06% कमजोर
    वहीं इंडसइंड बैंक का शेयर 0.04% की मामूली बढ़त में रहा।

    आज आएंगे इन कंपनियों के तिमाही नतीजे
    आज LIC समेत कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे पेश करेंगी जिनका प्रभाव शेयर बाजार पर पड़ेगा। इनमें शामिल हैं:
    १. Bosch
    २. भारत डायनामिक्स
    ३. एनएमडीसी
    ४. जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस
    ५. Carraro India
    ६. हिंदुस्तान कॉपर
    ७. जेके लक्ष्मी सीमेंट
    ८. गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स
    ९. राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स
    १०. त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज

    एशियाई बाजारों का हाल
    १. जापान का निक्केई: 0.15% गिरा
    २. टॉपिक्स इंडेक्स: स्थिर
    ३. दक्षिण कोरिया का कोस्पी: 0.32% नीचे
    ४. ASX 200 (ऑस्ट्रेलिया): 0.16% ऊपर

    बीते दिन बाजार में आई थी तेजी
    सोमवार को बाजार में जबरदस्त तेजी रही। सेंसेक्स 455 अंक और निफ्टी 148 अंक चढ़ा। इससे पहले शुक्रवार को भी सेंसेक्स में 769.09 अंक और निफ्टी में 243.45 अंक की बढ़त दर्ज की गई थी।

    विशेषज्ञों का मानना है कि समय से पहले आए मॉनसून और RBI द्वारा सरकार को 2.69 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड डिविडेंड दिए जाने की घोषणा ने बाजार में सकारात्मकता बढ़ाई थी।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, 350 टेस्ट विकेट के साथ कपिल देव के बाद खास क्लब में बनाई जगह

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।…

    Continue reading
    16 साल की उम्र में रचा इतिहास, लक्ष्मणन मय्यप्पन बने दुनिया के सबसे कम उम्र के चार्टर्ड अकाउंटेंट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। जिस उम्र में अधिकांश किशोर अपने करियर और भविष्य को लेकर विकल्प तलाश रहे होते हैं, उस उम्र में लक्ष्मणन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *