• Create News
  • ▶ Play Radio
  • पंचायती राज और नगर निकाय उपचुनाव में भाजपा के 5 प्रत्याशी निर्विरोध विजयी, जनता ने फिर जताया विश्वास: जीतेन्द्र शर्मा।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राज्य सरकार की नीतियों को जनता का समर्थन

    सवांदाता,जयपुर,राजस्थान

    जयपुर,राजस्थान: राजस्थान में हुए पंचायती राज और नगर निकाय उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ी सफलता मिली है। भाजपा के 5 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह भाजपा की नीतियों, राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक शक्ति का स्पष्ट प्रमाण है।

    भाजपा प्रदेश नेता श्री जीतेन्द्र शर्मा ने इस सफलता को जनता के भरोसे और राज्य सरकार की उपलब्धियों का प्रतिफल बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों में राज्य सरकार ने गरीबों, किसानों और समाज के वंचित वर्गों के लिए जो कार्य किए हैं, उसका सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहा है।

     

     

    निर्विरोध निर्वाचित भाजपा प्रत्याशियों की सूची:
    नगर निकाय उपचुनाव:
    १. वार्ड 17, कोटपुतली नगर पालिका – शारदा देवी
    २. वार्ड 17, कुचेरा नगर पालिका (नागौर जिला) – आरती देवी
    ३. वार्ड 23, करणपुर नगर पालिका (गंगानगर जिला) – जितेंद्र सिंह

    पंचायती राज उपचुनाव:
    १. वार्ड 9, पंचायत समिति डीग (भरतपुर) – रामरतन
    २. वार्ड 15, श्रीमहावीर जी पंचायत समिति (करौली) – विमला देवी

    भविष्य की सीटों पर भी भाजपा का आत्मविश्वास
    श्री शर्मा ने कहा कि जिन सीटों पर मतदान होना है, वहां भाजपा के कार्यकर्ता जनसंपर्क में जुटे हुए हैं और पूरी प्रतिबद्धता से मैदान में हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वहां भी भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी।

    उन्होंने कहा,“भाजपा का हर कार्यकर्ता आम जनता के सुख-दुख में सहभागी है। हमारे संगठन की मजबूती और सरकार की पारदर्शिता ने लोगों का विश्वास जीतने में अहम भूमिका निभाई है।”

    राजनीतिक विश्लेषण:
    राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि भाजपा की यह सफलता आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों के लिए पार्टी के मनोबल को बढ़ाने वाली है। निर्विरोध निर्वाचन न केवल संगठन की ताकत को दर्शाता है, बल्कि विपक्ष की रणनीतिक कमजोरी का संकेत भी देता है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    बॉलीवुड ने हॉलीवुड से नहीं सीखी सबसे ज़रूरी सीख? ‘धुरंधर 2’ के जमील जमाली फेम राकेश बेदी ने रॉयल्टी सिस्टम पर उठाए सवाल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की रॉयल्टी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। वरिष्ठ अभिनेता राकेश…

    Continue reading
    FIFA World Cup 2026: वडिलांची हत्या, भावाचे अपहरण, फुटबॉल सोडण्याचा निर्णय… आईच्या एका शब्दाने अमीन हुसेन बनला इराकचा हिरो

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। फिफा वर्ल्ड कप 2026 मध्ये अनेक खेळाडू आपल्या कामगिरीमुळे चर्चेत आहेत, पण इराकचा स्टार फुटबॉलपटू अमीन हुसेन याची कहाणी मैदानावरील…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *