• Create News
  • ▶ Play Radio
  • जमवारामगढ़ में 108 कुंडी श्री गोपाल पुष्टि महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा, विधायक महेंद्र पाल मीणा हुए शामिल।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    श्री राधगोविंद दास महाराज के सानिध्य में आयोजित हो रहा है नो दिवसीय श्री गोपाल पुष्टि महायज्ञ।

    सवांदाता,जमवारामगढ़ (जयपुर)

    जमवारामगढ़ (जयपुर): जमवारामगढ़ के पुराना खेड़ा नरपतियावास क्षेत्र में 108 कुंडी श्री.गोपाल पुष्टि महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। नो दिवसीय इस विशाल यज्ञ का शुभारंभ आज कलश यात्रा के साथ हुआ। यह यज्ञ परम पूज्य श्री राधगोविंद दास महाराज के सानिध्य में संपन्न हो रहा है।

    इस शुभ अवसर पर जमवारामगढ़ विधायक श्री महेंद्र पाल मीणा ने कलश यात्रा में भाग लिया और यज्ञ मंडप में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश एवं प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भावना की कामना की।

    धार्मिक वातावरण में गूंजे वेद मंत्र, उमड़ा जनसैलाब
    कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर शामिल हुईं। यात्रा के दौरान भक्ति संगीत, बैंड-बाजे और मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालु हर-हर गोपाल की जय घोष करते हुए आगे बढ़े। धार्मिक उत्सव में स्थानीय ग्रामीण, संत-महात्मा, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

     

    विधायक महेंद्र पाल मीणा ने किया यज्ञ आयोजन समिति का सम्मान
    यज्ञ स्थल पर पहुंचकर विधायक महेंद्र पाल मीणा ने यज्ञ आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया और कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता और संस्कृति की जीवंतता के प्रतीक हैं।

    उन्होंने कहा, “धार्मिक आयोजन न केवल आस्था को बल देते हैं, बल्कि समाज को जोड़ने का कार्य भी करते हैं।”

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading
    बिहार में जीत के बाद मुंबई पहुंचे प्रशांत किशोर, सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बिहार में चुनावी सफलता के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुंबई पहुंचकर एनसीपी (अजित पवार गुट) की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *