• Create News
  • ▶ Play Radio
  • बाजार खुलते ही फिर गिरा सेंसेक्स, ITC के शेयरों में 3% से ज्यादा गिरावट।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    तीसरे कारोबारी दिन भी बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 230 अंक तक लुढ़का, ITC में भारी ब्लॉक डील के बाद बड़ी गिरावट।

    मुंबई:बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, बाजार खुलते ही सेंसेक्स में 164.83 अंकों की गिरावट देखने को मिली और यह 81,386.80 के स्तर पर आ गया। इसके बाद यह गिरावट बढ़कर 230 अंकों तक चली गई। वहीं निफ्टी भी 22.25 अंक गिरकर 24,803.70 पर पहुंच गया और इसमें बाद में और गिरावट दर्ज की गई।

    इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह ITC के शेयरों में 3.20% की तेज गिरावट रही। जानकारी के अनुसार, ITC में लगभग 13,500 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील हुई है, जिसमें ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) ने अपनी हिस्सेदारी बेची है। BAT, ITC का सबसे बड़ा शेयरहोल्डर था।

    इसके अलावा इंडसइंड बैंक में 0.90% की गिरावट देखी गई, जबकि नेस्ले इंडिया के शेयर 0.77%, टाइटन कंपनी 0.61% और मारुति सुजुकी के शेयर 0.39% तक फिसले।

    हालांकि कुछ शेयरों में बढ़त भी देखने को मिली। इन्फोसिस 0.72% ऊपर रहा और टॉप परफॉर्मर रहा। इसके अलावा भारती एयरटेल में 0.44%, एसबीआई में 0.43%, टाटा मोटर्स में 0.38% और एनटीपीसी में 0.24% की तेजी दर्ज की गई।

    एक दिन पहले भी रही थी बड़ी गिरावट
    मंगलवार को भी बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई थी। बीएसई सेंसेक्स 624.82 अंक गिरकर 81,551.63 पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी 174.95 अंक की गिरावट के साथ 24,826.20 के स्तर पर बंद हुआ था। बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में मुनाफावसूली के चलते यह गिरावट आई थी।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    NEET 2026 मामले में बड़ा ट्विस्ट; पूरा पेपर लीक नहीं हुआ था, कुछ सवाल वायरल होने पर परीक्षा रद्द

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2026 को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। पेपर लीक विवाद के…

    Continue reading
    विक्रम माणिकराव पाटील के नेतृत्व में “श्री विठ्ठल सहकारी पतसंस्था” बन रही भरोसेमंद आर्थिक सशक्तिकरण की पहचान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र की सहकारिता परंपरा हमेशा से ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव मानी जाती रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *