• Create News
  • ▶ Play Radio
  • IIT दिल्ली ने बदला B.Tech कोर्स स्ट्रक्चर, अब पढ़ाई होगी इंडस्ट्री के हिसाब से, कम होगा छात्रों पर बोझ।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    12 साल बाद आया बड़ा बदलाव, नए कोर्स में AI, सस्टेनेबिलिटी और ऑनर्स-मास्टर्स के साथ लचीलापन भी।

    नई दिल्ली: देश के अग्रणी तकनीकी संस्थान आईआईटी दिल्ली ने अपने बीटेक प्रोग्राम में एक बड़ा बदलाव करते हुए छात्रों को राहत देने वाला नया कोर्स ढांचा पेश किया है। इस परिवर्तन के साथ संस्थान का उद्देश्य न केवल छात्रों पर से अकादमिक बोझ कम करना है, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीकों और इंडस्ट्री फ्रेंडली स्किल्स से लैस करना भी है।

    अब कोर्स होगा ज्यादा लचीला और प्रैक्टिकल
    IIT दिल्ली के निदेशक रंगन बनर्जी ने जानकारी दी कि नया कोर्स डिजाइन छात्रों, एलुमनी और फैकल्टी के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि अब कोर्स ऐसा होगा जो “सीखते जाओ, करते जाओ” की सोच को बढ़ावा देगा।

    पहले साल में हल्का सिलेबस और छोटी क्लास
    नए ढांचे के अनुसार:
    १. पहले साल में कोर विषयों के क्रेडिट घटाए गए हैं।
    २. क्लास साइज 300 से घटाकर 150 की गई है ताकि हर छात्र को पर्सनल अटेंशन मिल सके।
    ३. छात्रों को धीरे-धीरे कोर्स में ढालने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई है।

    तकनीक और पर्यावरण दोनों पर फोकस
    १. अब छात्रों को AI आधारित टूल्स और कोड जनरेटर सिखाए जाएंगे।
    २. हर छात्र को सस्टेनेबिलिटी (Environmental Sustainability) की ट्रेनिंग भी दी जाएगी ताकि वह समाज के लिए जिम्मेदार तकनीकी समाधान तैयार कर सके।

    ऑनर्स और ड्यूल डिग्री का विकल्प
    नए कोर्स स्ट्रक्चर में:
    १. छात्र चाहें तो बीटेक के साथ-साथ ऑनर्स कर सकते हैं
    २. तीसरे साल के बाद छात्र सीधे M.Tech में प्रवेश लेकर 5 साल में B.Tech + M.Tech की डिग्री पूरी कर सकते हैं।

    अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से ली प्रेरणा
    आईआईटी दिल्ली ने इस कोर्स को डिजाइन करते वक्त MIT, स्टैनफोर्ड और कैम्ब्रिज जैसे प्रमुख वैश्विक विश्वविद्यालयों के कोर्सेज का अध्ययन किया है, ताकि छात्रों को ग्लोबल स्टैंडर्ड की शिक्षा मिल सके।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

    📄 डाउनलोड करें / Download News PDF

  • Related Posts

    चुनावी मोड में BJP: 3 राज्यों के प्रभारी बदले, विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश और सतीश पूनिया को पंजाब की जिम्मेदारी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नई राष्ट्रीय संगठनात्मक टीम के गठन के बाद तीन राज्यों के नए प्रभारियों का ऐलान…

    Continue reading
    नगरीय निकाय चुनाव-2026: हनुमानगढ़ के 8 निकायों में वार्ड आरक्षण की लॉटरी सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक दलों की मौजूदगी में पूरी हुई प्रक्रिया

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत हनुमानगढ़ जिले के आठ नगरीय निकायों में वार्ड सदस्यों के पदों के आरक्षण निर्धारण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *