• Create News
  • ▶ Play Radio
  • राम तलाई धाम में गूंजा जल संरक्षण का संदेश, संत खेताराम जी की जोहड़ी का हुआ पूजन और सफाई।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हुआ जल स्त्रोतों की पूजा, सफाई और पुनरुद्धार का संकल्प, विधायक और संतों ने दिया जल संरक्षण का संदेश।

    सवांदाता,बीकानेर/भादरा

    बीकानेर/भादरा: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत राम तलाई धाम में स्थित बहु प्राचीन संत खेताराम जी की जोहड़ी की पूजा-अर्चना एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बन गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ महंत करुणानंद महाराज के सानिध्य में गंगा स्तुति एवं जल आराधना के साथ हुआ। इस दौरान प्रकृति और पर्यावरण का सामूहिक पूजन भी किया गया।

    विधायक संजीव बेनीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा भावुक संदेश
    कार्यक्रम में विधायक संजीव बेनीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ते हुए कहा कि यह जल संरक्षण अभियान मानव जीवन के लिए अमूल्य है। उन्होंने अपील की कि सभी सक्षम लोग अपने क्षेत्र की पुरानी जलसंरचनाओं का नवीनीकरण करें ताकि बरसात का जल संरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं विभाग की अनुशंसा से धार्मिक स्थलों की जोहड़ियों और सरोवरों का पुनर्निर्माण इस प्रकार होगा कि वर्षाजल को संरक्षित किया जा सके।

    सांस्कृतिक विरासत में जल का महत्व
    नगर मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद हरिप्रकाश शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल संरक्षण की परंपरा अत्यंत प्राचीन रही है। हमारे पूर्वजों, संत-महात्माओं और भामाशाहों ने कुएं, बावड़ियां, तालाब, पोखर और जोहड़ियों का निर्माण कर इस दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

    पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण की तैयारी
    महंत करुणानंद महाराज ने बताया कि भारतीय परंपरा जल देवता की स्तुति से शुरू होती है, और सभी संस्कारों में जल को प्रथम स्थान दिया गया है। इस अवसर पर आगामी वर्षा काल के लिए पौधारोपण हेतु गड्ढों की तैयारी भी की गई।

    प्रमुख लोग रहे मौजूद
    कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह शेखावत ने विधायक के संकल्प का समर्थन करते हुए कहा कि इस प्राचीन जोहड़ी का पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण किया जाएगा, ताकि यह जल संरक्षण की प्रेरणा बनी रहे।
    इस आयोजन में नर्सिंग ऑफिसर कृष्ण कुमार राव, राजकुमार शर्मा, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष बालकिशन शर्मा, असलम कुरैशी, सुल्तान खान, बंसीलाल यूजिनियां, विश्वेश्वर सिंह, मनीष जांगिड़, भागचंद जेवलिया, दलवीर बिजारणिया सहित भाजपा कार्यकर्ता और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *