• Create News
  • ▶ Play Radio
  • RBI का बड़ा तोहफा: सस्ते होंगे घर-कार समेत सभी तरह के लोन और EMI, रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    आरबीआई ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती करते हुए 0.50% कमी का ऐलान किया। घर, कार, पर्सनल लोन पर अब कम लगेगी ईएमआई, रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगा नया बूस्ट।

    नई दिल्ली, 6 जून 2025: कर्जदारों के लिए राहत भरी खबर आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट (0.50 प्रतिशत) की बड़ी कटौती कर दी है। अब रेपो रेट घटकर 5.5 प्रतिशत रह गया है।
    इससे पहले इस साल फरवरी में 25 बेसिस प्वाइंट और अप्रैल में भी 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई थी। पिछले छह महीनों में यह तीसरी बार है जब RBI ने रेपो रेट घटाया है।

    घर, कार समेत सभी लोन होंगे सस्ते
    आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि इस फैसले से देशभर में कार लोन, होम लोन समेत सभी तरह के लोन सस्ते होंगे और ईएमआई पर बोझ घटेगा।
    उन्होंने कहा, “इस कदम से देश के अंदर निवेशकों को बड़ा मौका मिलेगा। वैश्विक मंदी के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और घरेलू मांग को भी समर्थन मिलेगा।”

    RBI का ब्याज दरों में अहम बदलाव
    १. रेपो रेट घटाकर 5.5%
    २. एसडीएफ रेट घटकर 5.25%
    ३. एमएसएफ रेट घटाकर 5.75%
    ४. कैश रिजर्व रेशियो (CRR) घटाकर 3% (पहले 4%)

    वैश्विक हालात का असर
    RBI का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब वैश्विक स्तर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्युमिनियम पर टैरिफ बढ़ाए गए हैं, जिससे भारत के निर्यात को झटका लगा है। इस कदम से भारतीय अर्थव्यवस्था में संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है।

    आर्थिक वृद्धि को मिलेगा बल
    आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने FY2026 के लिए 6.5% की विकास दर का अनुमान जताया है।
    विभिन्न तिमाहियों के अनुमान:
    १. Q1: 6.5%
    २. Q2: 6.7%
    ३. Q3: 6.6%
    ४. Q4: 6.3%

    रियल एस्टेट सेक्टर में दिखेगा असर
    गंगा रियल्टी के ज्वाइंट एमडी विकास गर्ग ने कहा, “रेपो रेट में कटौती रियल एस्टेट सेक्टर के लिए सकारात्मक कदम है। होम लोन सस्ते होंगे, जिससे मिड-इनकम और फर्स्ट-टाइम होमबायर्स के बीच मांग बढ़ेगी।”

    उन्होंने कहा कि इससे डेवलपर्स के लिए पूंजी लागत कम होगी और प्रोजेक्ट्स के कार्यान्वयन में तेजी आएगी। आरबीआई का ‘न्यूट्रल‘ मौद्रिक नीति रुख दिखाता है कि वह विकास और महंगाई के बीच संतुलन साधने की दिशा में काम कर रहा है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading
    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *