• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भारत के किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी? जानें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    कर्नाटक नंबर-1, यूपी तीसरे नंबर पर — जानिए भारत के उन राज्यों के नाम जहां सबसे ज्यादा विश्वविद्यालय हैं।

    नई दिल्ली: भारत में उच्च शिक्षा का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज देशभर में हजारों विश्वविद्यालय (Universities) लाखों छात्रों को न केवल डिग्री बल्कि रिसर्च, नवाचार और समाज निर्माण के लिए भी तैयार कर रहे हैं।
    लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटीज मौजूद हैं? अगर आपका जवाब दिल्ली या उत्तर प्रदेश है तो यह सही नहीं है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर है कर्नाटक। आइए जानते हैं टॉप-5 राज्यों की पूरी लिस्ट।

    भारत में किस राज्य में सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी हैं?
    मीडिया रिपोर्ट्स और UGC डेटा के अनुसार, देश में सबसे ज्यादा विश्वविद्यालय कर्नाटक में मौजूद हैं। यहां कुल 43 यूनिवर्सिटी हैं।
    यह राज्य शैक्षणिक क्षेत्र में अग्रणी रहा है, यहां पर इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट से लेकर आर्ट्स और रिसर्च में कई प्रतिष्ठित संस्थान हैं।

    टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
    रैंक                राज्य का नाम              यूनिवर्सिटी की संख्या
    1                      कर्नाटक                              43
    2                 पश्चिम बंगाल                            38
    3                 उत्तर प्रदेश                              34
    4                    महाराष्ट्र                                30
    5                आंध्र प्रदेश                                28

    पूरे देश में कितनी यूनिवर्सिटी हैं?
    UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के आंकड़ों के अनुसार मार्च 2023 तक देश में कुल 1078 यूनिवर्सिटी थीं:
    १. 464 स्टेट यूनिवर्सिटी
    २. 128 डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी
    ३. 54 सेंट्रल यूनिवर्सिटी
    ४. 432 प्राइवेट यूनिवर्सिटी

    इनमें से 398 यूनिवर्सिटी UGC एक्ट की धारा 12-बी के तहत मान्यता प्राप्त हैं।
    हालांकि यह आंकड़ा समय-समय पर बदलता रहता है क्योंकि नई यूनिवर्सिटी को मान्यता दी जाती है या कुछ फर्जी यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई की जाती है। हाल ही में IIMC को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है।

    भारत में उच्च शिक्षा की दिशा
    भारत में उच्च शिक्षा का दायरा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बढ़ती यूनिवर्सिटीज़ की संख्या से यह स्पष्ट होता है कि केंद्र और राज्य सरकारें शिक्षा क्षेत्र में निवेश को प्राथमिकता दे रही हैं।
    आने वाले वर्षों में इस क्षेत्र में और भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    IND vs SLC XI: भारतीय गेंदबाजों का बुरा हाल, श्रीलंका के ओपनर्स ने जड़ा ‘शतक’, फिर किस्मत से मिला विकेट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच की…

    Continue reading
    फोर्स एकेडमी मँझगवां के संस्थापक डॉ. लाल सिंह उमेद की बड़ी पहल, SI प्री परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग और आवासीय सुविधा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। वर्दी पहनकर देश और समाज की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए फोर्स एकेडमी मँझगवां के संस्थापक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *