• Create News
  • ▶ Play Radio
  • मोदी सरकार के 11 साल: धरती से आकाश तक गूंज… इन बड़े कदमों ने बदल दी देश की इकोनॉमी की तस्वीर।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    जीडीपी 10वें से चौथे स्थान पर, रक्षा और स्टार्टअप सेक्टर में ऐतिहासिक उपलब्धियां, मोदी सरकार के 11 वर्षों में इकोनॉमी ने बदली तस्वीर।

    नई दिल्ली: केन्द्र में मोदी सरकार के 11 साल पूरे हो चुके हैं। 2014 में सत्ता में आने के बाद से लेकर अब तक सरकार ने कई ऐसे ऐतिहासिक फैसले और नीतिगत सुधार किए हैं, जिनसे भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल गई है।

    विकास के इन वर्षों में देश ने दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी से चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी का सफर तय किया। इसके अलावा, रक्षा, उद्योग, स्पेस, इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्टार्टअप सेक्टर में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

    इकोनॉमी में ऐतिहासिक छलांग: 10वें से चौथे स्थान पर
    मोदी सरकार के 11 वर्षों में भारत की जीडीपी ने जबरदस्त छलांग लगाई है। केन्द्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मुताबिक, आईएमएफ के नए आंकड़ों के अनुसार भारत चौथे स्थान पर आ गया है।

    आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में पहचाना जा रहा है। इस आर्थिक प्रगति में सरकार के सुधारित नीतिगत फैसलों और रिफॉर्म एजेंडा का बड़ा योगदान है।

    रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत
    १. रक्षा उत्पादन में भी भारत ने नई ऊंचाइयां छुई हैं।
    २. रक्षा निर्यात 33 गुना बढ़ चुका है।
    ३. ब्रह्मोस मिसाइल समेत कई अत्याधुनिक हथियारों का निर्यात किया जा रहा है।
    ४. भारत ने रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से प्रगति की है।

    उद्योग और स्टार्टअप को बढ़ावा
    १. मोदी सरकार के कार्यकाल में उद्योग और स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी बड़ा समर्थन मिला है।
    २. 1.6 करोड़ युवाओं को कौशल विकास के तहत प्रशिक्षित किया गया।
    ३. 1.6 लाख स्टार्टअप को बढ़ावा मिला।
    ४. 52.5 करोड़ मुद्रा लोन बांटे गए।

    मेक इन इंडिया पहल के जरिए भारत आज मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की दिशा में अग्रसर है, जिससे बड़े पैमाने पर नई नौकरियों का सृजन हुआ है।

    धरती से आकाश तक गूंज
    १. मोदी सरकार के कार्यकाल की एक और बड़ी उपलब्धि रही स्पेस सेक्टर में क्रांतिकारी परिवर्तन।
    २. भारत ने स्पेस इकोनॉमी को खोला।
    ३. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला पहला देश बना।

    इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़ा निवेश
    १. इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी सरकार ने रिकॉर्ड निवेश किया है।
    २. देश में एयरपोर्ट की संख्या 74 से बढ़कर 160 हो गई।
    ३. 1300+ रेलवे स्टेशनों का री-डेवलपमेंट हुआ।
    ४. 136 वंदे भारत ट्रेनें चलाई गईं।
    ५. 23 से अधिक शहरों में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार हुआ।
    ६. 1.51 लाख करोड़ लोग सस्ती उड़ान योजना का लाभ उठा चुके हैं।
    ७. नेशनल हाईवे 91,000 किलोमीटर से बढ़कर 1.46 लाख किलोमीटर हो चुका है।
    ८. सरकार का फोकस अगले वर्षों में भी इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर रहेगा।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

    📄 Download News

  • Related Posts

    जहानाबाद की सिकरिया पंचायत में सहयोग शिविर का निरीक्षण, डीएम ने आमजनों की समस्याएं सुन त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़ जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत सिकरिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का जिलाधिकारी…

    Continue reading
    हनुमानगढ़ के बड़ोपल में अवैध जिप्सम खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी-डंपर सहित 4 वाहन जब्त, ₹3.25 लाख की शास्ति वसूली

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा क्षेत्र के बड़ोपल में अवैध जिप्सम खनन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *