• Create News
  • ▶ Play Radio
  • साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड: पिछले 10 मैचों के आंकड़े देख रह जाएंगे दंग, जानें WTC फाइनल से पहले कौन है मजबूत।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: जानिए WTC Final से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और पिछले 10 टेस्ट मुकाबलों का रिकॉर्ड।

    नई दिल्ली: क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा मुकाबला होने वाला है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (ICC WTC Final 2025) में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। यह महामुकाबला 11 जून से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अब तक के हेड टू हेड आंकड़े बेहद रोचक रहे हैं। आइए जानते हैं कि WTC फाइनल से पहले किस टीम का पलड़ा भारी है और पिछले 10 मैचों में किसने बाज़ी मारी है।

    ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका: ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड
    इन दोनों क्रिकेट दिग्गजों के बीच पहला टेस्ट मैच 1902 में खेला गया था।
    १. अब तक दोनों टीमें कुल 101 टेस्ट मैच खेल चुकी हैं।
    २. ऑस्ट्रेलिया ने इनमें से 54 मैच जीते हैं।
    ३. साउथ अफ्रीका ने 26 टेस्ट में जीत दर्ज की है।
    ४. 21 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।
    ५. कुल मिलाकर ओवरऑल रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आता है।

    पिछले 10 टेस्ट मैच: साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी
    १. हालांकि अगर हम पिछले 10 टेस्ट मैचों की बात करें तो तस्वीर थोड़ी अलग है
    २. इन 10 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने 5 बार जीत दर्ज की है
    ३. ऑस्ट्रेलिया ने 4 मुकाबले जीते हैं
    ४. 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है

    यानी हालिया रिकॉर्ड में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर दी है और WTC फाइनल से पहले मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की है।

    ICC WTC Final 2025: मैच की जानकारी
    तारीख: 11 से 15 जून
    रिजर्व डे: 16 जून
    समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से
    वेन्यू: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन

    भारत में WTC फाइनल का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग
    भारतीय दर्शक WTC फाइनल का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं।
    लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी

    ICC WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड
    साउथ अफ्रीका टीम:
    टोनी डी ज़ोरज़ी, रयान रिकेल्टन, एडन मार्क्रम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी

    ऑस्ट्रेलिया टीम:
    उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

    📄 Download News

  • Related Posts

    जहानाबाद की सिकरिया पंचायत में सहयोग शिविर का निरीक्षण, डीएम ने आमजनों की समस्याएं सुन त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। रणजीत कुमार | जहानाबाद, बिहार | समाचार वाणी न्यूज़ जहानाबाद प्रखंड अंतर्गत सिकरिया पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का जिलाधिकारी…

    Continue reading
    हनुमानगढ़ के बड़ोपल में अवैध जिप्सम खनन पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी-डंपर सहित 4 वाहन जब्त, ₹3.25 लाख की शास्ति वसूली

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा क्षेत्र के बड़ोपल में अवैध जिप्सम खनन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *