• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भूमि विकास बैंक के नवनिर्वाचित चेयरमैन राजेंद्र सिहाग का भव्य स्वागत, क्षेत्र के किसानों में हर्ष की लहर।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारतीय किसान संघ परिवार ने नोहर में किया चेयरमैन राजेंद्र सिहाग का अभिनंदन, किसानों और युवाओं ने जताई खुशी।

    सवांदाता,नोहर, हनुमानगढ़, राजस्थान

    सवांदाता,नोहर, हनुमानगढ़, राजस्थान: भूमि विकास बैंक के नवनिर्वाचित चेयरमैन श्री राजेंद्र सिहाग का आज कृषक विश्रामगृह, नोहर में भारतीय किसान संघ परिवार की ओर से भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच हनुमान प्रसाद आर्य तथा गंगाराम बेनीवाल ने उन्हें पारंपरिक साफा पहनाकर सम्मानित किया। अन्य कार्यकर्ताओं और परिजनों ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं।

    इस स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारतीय किसान संघ के महामंत्री श्री पृथ्वी साहू ने कहा कि “यह हमारे लिए गौरव की बात है कि भारतीय किसान संघ के एक कर्मठ कार्यकर्ता और तहसील अध्यक्ष को जिले की बड़ी जिम्मेदारी मिली है।” उन्होंने यह भी बताया कि सिहाग के चेयरमैन बनने से पूरे क्षेत्र के किसान, युवा और मजदूर वर्ग में खुशी की लहर है।

    किसानों के लिए समर्पित चेयरमैन
    स्वागत समारोह में बोलते हुए राजेंद्र सिहाग ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा – “मैं गरीब को गणेश और किसान को भगवान मानकर सेवा करूंगा। भूमि विकास बैंक की सभी योजनाओं और सरकार द्वारा चलाई जा रही ऋण वितरण योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों और मेहनतकश वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लेता हूं।”

    कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख चेहरे
    इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे –
    दयाराम साहू, प्रताप सारण, दीपचंद बेनीवाल (जिला परिषद सदस्य), प्रेम गोदारा, दयाराम झोरड़, शंकर कड़वासरा, ओम मोठसरा सहित भारतीय किसान संघ के अनेक कार्यकर्ता।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच भारत बना सहारा! बांग्लादेश, मालदीव और श्रीलंका ने मांगी तेल-गैस मदद

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। ईरान और अमेरिका-इज़राइल के बीच बढ़ते युद्ध के कारण पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। इस संघर्ष…

    Continue reading
    लाडकी बहिन योजना में बड़ी राहत: e-KYC सुधार की तारीख फिर बढ़ी, लाखों महिलाओं को मिलेगा फायदा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। महाराष्ट्र की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *