• Create News
  • ▶ Play Radio
  • सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, SSC CGL 2025 में 14,582 पदों पर बंपर भर्ती।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    SSC ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 की अधिसूचना जारी की, आवेदन की अंतिम तारीख 4 जुलाई, परीक्षा अगस्त में।

    नई दिल्ली, 11 जून 2025: अगर आप केंद्र सरकार में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 (SSC CGL 2025) की अधिसूचना जारी कर दी है। इस बार आयोग ने कुल 14,582 पदों पर भर्तियों का ऐलान किया है, जो ग्रुप ‘B‘ और ग्रुप ‘C‘ के अंतर्गत विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में की जाएंगी।

    आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां:
    १. ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 जून 2025
    २. आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2025
    ३. फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 5 जुलाई 2025

    सुधार तिथि: 9 से 11 जुलाई 2025
    टियर-1 परीक्षा तिथि: 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025
    टियर-2 परीक्षा तिथि (संभावित): दिसंबर 2025
    इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    किस-किस पद पर होगी भर्ती?
    इस भर्ती के तहत ग्रुप B और ग्रुप C के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:
    ग्रुप ‘B’ पद:
    १. असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर
    २. इनकम टैक्स इंस्पेक्टर
    ३. नारकोटिक्स इंस्पेक्टर
    ४. सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर
    ५. सब-इंस्पेक्टर
    ६. डाक निरीक्षक
    ७. रिसर्च असिस्टेंट

    ग्रुप ‘C’ पद:
    १. टैक्स असिस्टेंट
    २. पोस्टल असिस्टेंट
    ३. आडिटर
    ४. एकाउंटेंट
    ५. अपर डिविजनल क्लर्क

    योग्यता और आयु सीमा:
    उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है
    आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है:
    १. 18 से 27 वर्ष
    २. 18 से 30 वर्ष
    ३. 20 से 30 वर्ष
    ४. आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार होगी
    ५. आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट दी जाएगी

    आवेदन शुल्क:
    सामान्य और ओबीसी वर्ग: ₹100
    महिला, SC/ST, PWD और पूर्व सैनिक: कोई शुल्क नहीं

    चयन प्रक्रिया:
    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) दो चरणों में होगी
    टियर-1: वस्तुनिष्ठ परीक्षा
    टियर-2: मुख्य परीक्षा
    इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    कावेरी जल विवाद पर विजय और उदयनिधि स्टालिन आमने-सामने, मेकेदाटु बांध को लेकर विधानसभा में तीखी बहस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को कावेरी जल विवाद और कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदाटु बांध को लेकर मुख्यमंत्री विजय और विपक्ष…

    Continue reading
    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *