• Create News
  • ▶ Play Radio
  • अहमदाबाद एयरपोर्ट पर क्रैश हुआ एयर इंडिया का प्लेन, 242 यात्री थे सवार | जानिए एयर इंडिया का बयान।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    242 यात्रियों को ले जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के दौरान क्रैश हुई, राहत कार्य जारी।

    अहमदाबाद, 12 जून 2025: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए रवाना हो रही थी, टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट के पास ही क्रैश हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स शामिल थे।

    क्या बोले एयर इंडिया?
    इस हादसे के तुरंत बाद एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा: “अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को एक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस समय ज्यादा जानकारी का पता लगाया जा रहा है और अपडेट्स www.airindia.com पर साझा किए जाएंगे।”

    राहत और बचाव कार्य तेज़
    हादसे के तुरंत बाद गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी घायलों को तत्काल इलाज मुहैया कराने का आदेश भी दिया।

    वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से बात की और केंद्र सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

    मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस
    घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और 50 से अधिक एंबुलेंस पहले ही पहुंच चुकी हैं। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। राहत दल लगातार यात्रियों को बचाने में जुटे हैं।

    फ्लाइट में थे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री?
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी इस फ्लाइट में सवार थे। हालांकि उनकी स्थिति के बारे में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एयर इंडिया और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्राथमिकता राहत और बचाव कार्य को दी जा रही है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    Akshay Kumar का खुलासा: बेटे को Vidya Balan से 6 साल तक लगता था डर, ‘मंजुलिका’ का था खौफ

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar इन दिनों अपनी आगामी फिल्म Bhoot Bangla के प्रमोशन को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी दौरान…

    Continue reading
    Asha Bhosle के निधन की कवरेज पर बवाल: पाकिस्तान में चैनल को नोटिस, क्या बंद होगा प्रसारण?

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। दिग्गज गायिका Asha Bhosle के निधन के बाद जहां पूरी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं पड़ोसी देश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *