• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ईरान-इजरायल की जंग के बीच बोले पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ, कहा- ‘यह बेहद गैरजिम्मेदाराना कदम है’.

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    ईरान पर इजरायली हमले के बाद पाकिस्तान का रिएक्शन, शहबाज शरीफ ने की कड़ी आलोचना।

    ईरान और इजरायल के बीच गहराते तनाव के बीच अब पाकिस्तान भी इस मुद्दे में कूद पड़ा है।
    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमले की कड़ी निंदा की है
    उन्होंने कहा कि यह हमला “गैरजिम्मेदाराना और चिंताजनक” है और इससे क्षेत्र में और अधिक अस्थिरता फैलने का खतरा है।

    शहबाज शरीफ ने एक्स पर जताई नाराजगी
    पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा: “मैं ईरान पर किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। इस हमले में हुई मौतों पर ईरानी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। यह बेहद गैरजिम्मेदाराना और चिंताजनक कृत्य है। हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र से अपील करते हैं कि वैश्विक शांति को खतरे में डालने वाली किसी भी गतिविधि को रोका जाए।”

    इजरायल ने किया ईरान पर बड़ा हमला, टॉप सैन्य कमांडर ढेर
    इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने शुक्रवार सुबह दावा किया कि उन्होंने ईरान के टॉप मिलिट्री कमांडर्स को एक सटीक हवाई हमले में मार गिराया है।
    IDF के अनुसार, 200 से ज्यादा फाइटर जेट्स ने यह हमला किया। इसमें ईरान की IRGC और आपातकालीन सैन्य कमान के शीर्ष अधिकारी मारे गए हैं।

    IDF ने यह भी कहा कि ताजा खुफिया इनपुट के मुताबिक ईरान अब परमाणु हथियार बनाने के अंतिम चरण के बेहद करीब पहुंच चुका है।

    ईरान का जवाब: 100 से ज्यादा ड्रोन दागे इजरायल पर
    बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने भी करारा जवाब दिया।
    ईरानी सेना ने 100 से ज्यादा ड्रोन इजरायल की ओर दागे हैं।
    IDF प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने पुष्टि की कि इजरायल की सेना इन ड्रोनों को इंटरसेप्ट करने में लगी हुई है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    कावेरी जल विवाद पर विजय और उदयनिधि स्टालिन आमने-सामने, मेकेदाटु बांध को लेकर विधानसभा में तीखी बहस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को कावेरी जल विवाद और कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदाटु बांध को लेकर मुख्यमंत्री विजय और विपक्ष…

    Continue reading
    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *