• Create News
  • ▶ Play Radio
  • भीषण गर्मी में दौड़ती बस बनी आग का गोला, खाजूवाला में बड़ा हादसा टला।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    AC बस में लगी भीषण आग, चालक की सतर्कता से बचीं कई जानें, सभी सवारी सुरक्षित।

    सवांदाता,खाजूवाला,बीकानेर,राजस्थान

    खाजूवाला,बीकानेर,राजस्थान: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच एक बड़ा हादसा टल गया, जब खाजूवाला क्षेत्र के 28 KJD के पास एक दौड़ती एसी बस में अचानक आग लग गई। बस में बैठे दर्जनों यात्री उस वक्त बाल-बाल बच गए जब बस परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारियां उठीं, जिसके बाद पूरी बस ने देखते ही देखते आग का भयावह रूप धारण कर लिया। कुछ ही पलों में पूरी बस आग के गोले में तब्दील हो गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

    आग से दहशत, लेकिन समय रहते मिली राहत
    बस में सवार यात्रियों ने बताया कि जैसे ही धुआं उठने लगा, चालक और परिचालक ने बस को किनारे रोका और सभी यात्रियों को उतरने के निर्देश दिए। बस में आग लगते ही चारों ओर अफरा-तफरी मच गई लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।

    स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे का कारण माना जा रहा है।

    गर्मी का कहर बढ़ा रहा खतरा
    राजस्थान में तापमान लगातार 47 डिग्री के पार जा रहा है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वाहनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए वाहनों की नियमित जांच और रखरखाव बेहद जरूरी है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    नोहर हनुमानगढ़: व्यवस्थापकों की हड़ताल समाप्त, कल से एमएसपी पर फसल खरीद शुरू

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ तहसील नोहर, जिला हनुमानगढ़ में क्रय-विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापकों की सामूहिक…

    Continue reading
    भारतीय मूल की Rini Sampath कौन हैं? वॉशिंगटन की मेयर बनने की दौड़ में उभरता नया चेहरा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अमेरिका की राजनीति में भारतीय मूल के नेताओं का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *