• Create News
  • ▶ Play Radio
  • SIPRI रिपोर्ट 2025: भारत के पास अब 180 परमाणु हथियार, पाकिस्तान को पीछे छोड़ा।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारत ने बढ़ाया परमाणु हथियारों का जखीरा, अग्नि-P और MIRV जैसे एडवांस्ड सिस्टम से हुई ताकत में जबरदस्त वृद्धि।

    नई दिल्ली / स्टॉकहोम: भारत ने परमाणु हथियारों के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाई है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत के पास अब 180 परमाणु हथियार हो गए हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 170। यह बढ़त पाकिस्तान को “एटम बम की धमकी” देने की नीति पर सोचने को मजबूर कर सकती है।

    भारत की परमाणु ताकत में हुआ इजाफा
    SIPRI की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने पिछले साल 172 न्यूक्लियर वेपन से बढ़कर 2025 में 180 हथियार कर लिए हैं। इसके अलावा भारत नए जेनरेशन के कैनिस्टराइज्ड मिसाइल सिस्टम जैसे कि अग्नि-P और MIRV सक्षम अग्नि-5 का विकास कर रहा है, जो कई लक्ष्यों को एक साथ भेदने की क्षमता रखते हैं।

    भारत की नई कैनिस्टराइज्ड मिसाइलें क्या हैं?
    ग्नि-P (Agni Prime):
    यह अग्नि सीरिज की सबसे आधुनिक मिसाइल है जिसकी रेंज 1000–2000 किमी है।
    यह कैनिस्टर में स्टोर की जाती है और तत्काल लॉन्च के लिए तैयार रहती है।

    MIRV सक्षम अग्नि-5:
    यह मिसाइल 5000 किमी तक की दूरी तय कर सकती है और एकसाथ कई वॉरहेड ले जाने में सक्षम है।
    पिछले साल इसका सफल परीक्षण भी किया गया।

    पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम पर नजर
    रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान भी तेजी से अपने परमाणु हथियारों को अपग्रेड कर रहा है। उसने 2024 में हथियार निर्माण की सामग्री जुटाई, लेकिन वह अब भी भारत से पीछे है। पाकिस्तान की परमाणु मिसाइलों की क्षमता तो बढ़ रही है, लेकिन भारत की कैनिस्टराइज्ड और MIRV तकनीक के मुकाबले अब भी कमजोर मानी जाती है।

    SIPRI की चेतावनी: परमाणु युद्ध का जोखिम बढ़ा
    SIPRI से जुड़े सुरक्षा विशेषज्ञ मैट कोरडा ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में चली 3-4 दिन की झड़प ने क्षेत्रीय परमाणु संघर्ष के जोखिम को बढ़ा दिया है।

    अगर परमाणु हथियारों से जुड़े ठिकानों पर हमले या गलत सूचनाएं सामने आती हैं, तो एक साधारण युद्ध भी वैश्विक संकट में बदल सकता है।”

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    हर्बल और प्राकृतिक स्वास्थ्य उत्पादों के क्षेत्र में नई पहचान: साधना शिवाजी राऊत ने ‘Haridra Ved Pharma’ को बनाया विश्वास का प्रतीक

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज जब लोग बेहतर स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहे…

    Continue reading
    हनुमानगढ़ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुशील जोशी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, किसान हितों और क्षेत्रीय समस्याओं पर की चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | हनुमानगढ़ | समाचार वाणी न्यूज़ भाजपा युवा मोर्चा हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष सुशील जोशी ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *