• Create News
  • ▶ Play Radio
  • नोहर में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मुहिम के तहत हुआ वृक्षारोपण, कैबिनेट मंत्रियों ने की शिरकत।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    नोहर में ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ मुहिम के तहत हुआ वृक्षारोपण, कैबिनेट मंत्रियों ने की शिरकत।

    सवांदाता,नोहर, राजस्थान

    नोहर, राजस्थान: नोहर विधानसभा क्षेत्र के पल्लू कस्बे में आज ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान‘ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी जी और कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर सैकड़ों लोगों की सहभागिता के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण और जल संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। इस आयोजन का उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण, पारंपरिक जलधाराओं के पुनरुद्धार और भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल भविष्य सुनिश्चित करना है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि ‘वंदे गंगा’ अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से संचालित एक जनआंदोलन बन चुका है, जो समाज को जल के महत्व के प्रति जागरूक कर रहा है। वहीं ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान भावनात्मक जुड़ाव के साथ पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुंचा रहा है।

    कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू जी, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची जी, अमित साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल जी, भूमि विकास बैंक चेयरमैन राजेंद्र सिहाग, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुशील जोशी, मंडल अध्यक्ष राकेश पुनिया, मुकेश सिहाग, ओम पारीक, जिला परिषद सदस्य पवन सिहाग समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।

    राज्य सरकार पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण, पुनरुद्धार और पर्यावरणीय जागरूकता के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे अभियान ग्राम स्तर तक पहुंचकर जन भागीदारी को सुनिश्चित कर रहे हैं।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री आवास पहुंची BJYM की साइकिल यात्रा: शंकर गोरा के नेतृत्व में युवाओं ने जताया आभार, CM भजनलाल शर्मा ने सुनी ‘मन की बात’

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व…

    Continue reading
    अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- सुरक्षित बचपन से ही बनेगा सशक्त राष्ट्र

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *