• Create News
  • ▶ Play Radio
  • 35 मिनट की कॉल में ट्रंप पर भड़के पीएम मोदी: बोले- अमेरिका से ट्रेड डील का लालच नहीं, अब पाकिस्तान पर गोले बरसेंगे।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    पीएम मोदी ने साफ शब्दों में ट्रंप से कहा- आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई रुकेगी नहीं, अमेरिका की मध्यस्थता का कोई सवाल ही नहीं उठता।

    नई दिल्ली, 18 जून 2025: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा क्रेडिट लेने की कोशिशों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को ट्रंप से हुई 35 मिनट की फोन कॉल में पीएम मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत किसी भी ट्रेड डील के लालच में आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई नहीं रोकेगा।

    विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री ने ट्रंप से बातचीत में कहा कि भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई अडिग और निर्णायक रहेगी। मोदी ने कहा कि “पाकिस्तान की गोली का जवाब अब गोले से मिलेगा।”

    अमेरिका की मध्यस्थता से किया इनकार
    पीएम मोदी ने ट्रंप को स्पष्ट किया कि 7-10 मई के बीच अमेरिका और भारत के बीच किसी भी स्तर पर ट्रेड डील या सीजफायर मध्यस्थता को लेकर कोई बात नहीं हुई।

    ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान से कहा था – “मैं तुम्हें बहुत ट्रेड दूंगा, बस युद्ध बंद करो।” लेकिन पीएम मोदी ने इस बयान को सिरे से नकार दिया।

    ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर की पृष्ठभूमि
    22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमला होने के बाद भारत ने 6 मई की रात पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। 3-4 दिनों तक चली सीमित लड़ाई के बाद पाकिस्तान की ओर से सीजफायर की पेशकश की गई थी।

    डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि उनकी मध्यस्थता के कारण ही भारत और पाकिस्तान के बीच यह शांति बनी, लेकिन भारत ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया है।

    ट्रंप ने दिया अमेरिका आने का न्योता
    फोन पर बातचीत के दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता भी दिया। हालांकि, पीएम मोदी फिलहाल क्रोएशिया दौरे पर जा रहे हैं, जो पहले से तय है।

    महत्वपूर्ण बयान
    भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। अमेरिका की मध्यस्थता या ट्रेड डील का सवाल ही नहीं उठता।”
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    कावेरी जल विवाद पर विजय और उदयनिधि स्टालिन आमने-सामने, मेकेदाटु बांध को लेकर विधानसभा में तीखी बहस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु विधानसभा में शुक्रवार को कावेरी जल विवाद और कर्नाटक के प्रस्तावित मेकेदाटु बांध को लेकर मुख्यमंत्री विजय और विपक्ष…

    Continue reading
    केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, राजस्थान के युवाओं के लिए कौशल, रोजगार और खेल के नए अवसरों पर हुई चर्चा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, युवा कार्यक्रम एवं खेल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *