• Create News
  • राजसमंद झील पर हुआ ‘वंदे गंगा’ जल पूजन व पौधारोपण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहे उपस्थित।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    राजसमंद झील के नौ चौकी पाल पर हुआ भव्य जल पूजन, मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों ने किया सिंदूर के पौधों का रोपण।

    सवांदाता, राजसमंद, राजस्थान

    राजसमंद, राजस्थान: राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री.भजनलाल शर्मा के आज राजसमंद प्रवास के दौरान ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन-अभियान‘ के अंतर्गत राजसमंद झील के नौ चौकी पाल पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर झील जल पूजन तथा झील तट पर सिंदूर के पौधों का पौधारोपण किया गया।

    इस आयोजन का उद्देश्य राजस्थान को जल समृद्ध प्रदेश बनाना और स्थायी जल संरक्षण के प्रति जनजागृति फैलाना रहा।

    ऐतिहासिक झील पर जल पूजन और पौधारोपण
    मुख्यमंत्री ने झील तट पर विधिवत पूजा-अर्चना की और पर्यावरण संतुलन एवं जल स्रोतों की रक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
    इस दौरान सिंदूर के पौधों का पौधारोपण भी किया गया, जो जलवायु अनुकूल और औषधीय गुणों से युक्त होता है।

    गरिमामय उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम
    इस ऐतिहासिक अवसर पर मंच पर मौजूद रहे:
    १. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा
    २. राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति किरण महेश्वरी
    ३. जिला प्रमुख, जिला कलक्टर, मंडल पदाधिकारी
    ४. तथा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि
    सभी ने मिलकर ‘वंदे गंगा अभियान‘ की सफलता की कामना की और इसे राज्य में जल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में अहम कदम बताया।

    वंदे गंगा‘ अभियान – एक जन आंदोलन
    वंदे गंगा जल संरक्षण जन-अभियान‘ राजस्थान सरकार की एक दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य है:
    १. परंपरागत जल स्रोतों का संरक्षण
    २. जनभागीदारी से जल संचयन और स्वच्छता
    ३. भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करना
    यह अभियान ग्राम स्तर से लेकर शहरी वार्डों तक जल संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    सभी ने मांगी श्री द्वारिकाधीश जी से मंगलकामना
    कार्यक्रम के समापन पर सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व नागरिकों ने मिलकर श्री. द्वारिकाधीश जी से प्रदेश में वर्षा की अनुकंपा, जल सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन के लिए प्रार्थना की।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    63 की उम्र में सुनहरी उड़ान: फोर्स अकादमी मँझगवां की कोच सुनीता सिंह ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अवास कैवर्त | मरवाही | समाचार वाणी न्यूज़कभी-कभी कुछ जीतें सिर्फ पदक नहीं होतीं, वे अधूरे सपनों की वापसी होती…

    Continue reading
    Dr. Leena Jadhav: सेवा, सौंदर्य और समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के दौर में जहां सौंदर्य और स्वास्थ्य सेवाएं एक व्यवसाय के रूप में देखी जाती हैं, वहीं Dr. Leena…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *