• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ईरान-इजरायल सीजफायर से शेयर बाजार में बूम! 10 मिनट में 4 लाख करोड़ की कमाई, सेंसेक्स 900 अंक उछला।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    मिडिल ईस्ट में शांति के संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, निवेशकों ने मिनटों में कमाए करोड़ों, क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी गिरावट

    मुंबई: मंगलवार, 24 जून 2025 को शेयर बाजार ने ज़बर्दस्त छलांग लगाई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर की घोषणा की। इस ऐलान के तुरंत बाद घरेलू बाजारों में तेजी का जबरदस्त माहौल देखने को मिला।

    सुबह 9:20 बजे बीएसई सेंसेक्स 890 अंकों की बढ़त के साथ 82,787.49 पर खुला, जो कुछ ही मिनटों में 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं एनएसई निफ्टी 50 भी 255.70 अंक चढ़कर 25,227.60 के स्तर पर पहुंच गया।

    निवेशकों की संपत्ति में 10 मिनट में 4 लाख करोड़ रुपये का इजाफा
    सिर्फ कुछ ही मिनटों में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.42 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। यानी निवेशकों की कुल संपत्ति में लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का इजाफा दर्ज हुआ।

    किस शेयर ने मचाई धूम:
    स्टॉक नाम                                बढ़त (%)
    अडानी पोर्ट्स                               🔼 4.43%
    अल्ट्राटेक सीमेंट                           🔼 2.42%
    लार्सन एंड टर्बो                             🔼 2.18%
    महिंद्रा एंड महिंद्रा                         🔼 2.11%
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया                   🔼 1.65%

    इन शेयरों में रही गिरावट:
    स्टॉक नाम                               गिरावट (%)
    एनटीपीसी                                   🔽 3.60%
    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स                      🔽 0.62%
    ट्रेंट लिमिटेड                                🔽 0.28%

    क्रूड ऑयल में बड़ी गिरावट:
    १. मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली।
    २. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 5.53 डॉलर टूटकर 71.48 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ
    ३. WTI क्रूड भी 68.51 डॉलर पर बंद हुआ
    ४. जबकि कुछ दिनों पहले कीमतें 110-120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने की आशंका थी।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    Mr. Pratik Sunil Hiralkar की “Shivtej Power Solutions” बन रही है आधुनिक सोलर और ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिकल क्षेत्र की भरोसेमंद पहचान

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। Mr. Pratik Sunil Hiralkar द्वारा स्थापित Shivtej Power Solutions आज आधुनिक ऊर्जा और इलेक्ट्रिकल समाधान क्षेत्र में तेजी से उभरती…

    Continue reading
    डॉ. सौ. स्नेहल कुलदीप सावंत की “श्रीश्री ज्योतिष और वास्तु कंसल्टेंसी” नासिक में बनी भरोसेमंद मार्गदर्शन का केंद्र

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। डॉ. सौ. स्नेहल कुलदीप सावंत आज नासिक की प्रसिद्ध ज्योतिष विशेषज्ञ, वास्तु कंसल्टेंट और आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में अपनी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *