• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ISRO में साइंटिस्ट और इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका, 14 जुलाई तक करें आवेदन।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साइंटिस्ट और इंजीनियर के 39 पदों पर भर्ती निकाली है, इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई 2025 तक करें आवेदन।

    ISRO भर्ती 2025: इंजीनियर और साइंटिस्ट के 39 पदों पर वैकेंसी
    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने युवाओं के लिए एक शानदार करियर का मौका दिया है। ISRO ने ग्रुप-A कैटेगरी के तहत साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘SC’ पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
    इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 जून से 14 जुलाई 2025 के बीच isro.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

    कुल पद – 39
    पद का नाम                                                       पदों की संख्या
    सिविल इंजीनियरिंग                                                   18
    इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग                                            10
    रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग                              09
    आर्किटेक्चर                                                               01
    ऑटोनॉमस बॉडी के तहत सिविल इंजीनियर               01

    योग्यता और आयु सीमा
    १. अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BE या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए
    २. कम से कम 65% अंक या CGPA 6.84/10 अनिवार्य है
    ३. अधिकतम आयु सीमा:
    ४. सामान्य वर्ग: 28 वर्ष
    ५. OBC: छूट 3 वर्ष
    ६. SC/ST: छूट 5 वर्ष
    (कट-ऑफ डेट: 14 जुलाई 2025)

    चयन प्रक्रिया
    चयन दो चरणों में किया जाएगा:
    १. लिखित परीक्षा (Objective Type):
    २. Part-I: 80 प्रश्न (1 अंक प्रति सही उत्तर, -1/3 नेगेटिव मार्किंग)
    ३. Part-II: एप्टीट्यूड आधारित 15 प्रश्न (कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं)

    साक्षात्कार:
    लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

    आवेदन कैसे करें?
    १. ISRO की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
    २. “Careers” सेक्शन में जाकर नए रजिस्ट्रेशन करें
    ३. ऑनलाइन फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें
    ४. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
    ५. फॉर्म को सबमिट करें और प्रिंट आउट निकालें

    आवेदन शुल्क
    सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹250/-
    SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवार: शुल्क में छूट

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    Sanjay Raut: नारायण राणे के बारे में जो बात राजनीतिक गलियारों में कही जाती थी, राउत ने वर्षों बाद खुलकर मानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। शिवसेना के चुनाव चिन्ह और पार्टी पर अधिकार को लेकर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच कानूनी लड़ाई…

    Continue reading
    IND vs SLC XI: भारतीय गेंदबाजों का बुरा हाल, श्रीलंका के ओपनर्स ने जड़ा ‘शतक’, फिर किस्मत से मिला विकेट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *