इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

चीन से मैक्सिको जा रहा था कार्गो शिप, जिसमें 70 इलेक्ट्रिक और 680 हाइब्रिड गाड़ियां थीं लदी; आग लगने के बाद प्रशांत महासागर में 5,000 मीटर गहराई में डूबा जहाज।
नई दिल्ली, 26 जून 2025: कार्गो शिप ‘मॉर्निंग मिडास’ (Morning Midas) में आग लगने और उसके बाद डूबने की घटना ने वैश्विक शिपिंग इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। 3,000 से ज्यादा नई गाड़ियां, जिनमें 70 इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और 680 हाइब्रिड कारें थीं, अब प्रशांत महासागर की गहराइयों में समा चुकी हैं।
आग कैसे लगी और जहाज क्यों डूबा?
१. 3 जून को, मॉर्निंग मिडास में आग लगने की सूचना यूएस कोस्ट गार्ड को मिली। उस समय जहाज Adak Island से लगभग 490 किलोमीटर दूर था।
२. आग तेजी से फैली और उस पर काबू नहीं पाया जा सका
३. जहाज “Dead in the Water” हो गया यानी संचालन योग्य नहीं रहा
४. मौसम की खराबी और पानी भरने से जहाज पूरी तरह डूब गया
५. डूबने की जगह लगभग 5,000 मीटर गहराई में थी
22 क्रू मेंबर समय रहते सुरक्षित निकाले गए
जहाज पर सवार 22 क्रू सदस्य समय रहते लाइफबोट के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।
एक नजदीक से गुजर रहे व्यापारी जहाज ने उन्हें बचा लिया।
किसी भी सदस्य को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
कितना हुआ नुकसान?
करीब 3,000 नई कारें डूब गईं
इनमें शामिल थीं:
१. 70 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs)
२. 680 हाइब्रिड कारें
३. करोड़ों रुपये का नुकसान
४. आग की शुरुआत EV डेक से होने की आशंका
५. EV बैटरियों से आग लगने की संभावना से इनकार नहीं
पर्यावरण को कितना खतरा?
अब तक कोई समुद्री प्रदूषण सामने नहीं आया है।
हालांकि, US कोस्ट गार्ड ने एहतियातन:
दो साल्वेज टग्स
एक पॉल्यूशन रिस्पॉन्स शिप
तैनात की हैं, जो लगातार स्थिति की निगरानी कर रही हैं।
क्या था मॉर्निंग मिडास?
१. एक 600 फीट लंबा कार्गो शिप
२. 2006 में निर्मित
३. लाइबेरिया में रजिस्टर्ड
४. 26 मई को चीन के यांतई पोर्ट से रवाना
५. डेस्टिनेशन: मैक्सिको का एक प्रमुख पोर्ट
६. लेकिन पहुंचने से पहले ही हुआ हादसा
ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com








