• Create News
  • भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा – ‘श्रद्धा और भक्ति का पावन उत्सव सुख, समृद्धि लेकर आए’

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़े लाखों श्रद्धालु, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, पुरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

    प्रधानमंत्री मोदी का संदेश: श्रद्धा और समृद्धि का पर्व
    भगवान भगवान जगन्नाथ यात्रा: जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा:

    भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है। जय जगन्नाथ!

    प्रधानमंत्री मोदी की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया गया, जिसमें भगवान जगन्नाथ की झांकियों और श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है।

    पुरी में जुटे लाखों श्रद्धालु
    ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं।रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार शाम तक करीब 1 लाख श्रद्धालु पुरी पहुंच चुके थे और शुक्रवार सुबह तक यह संख्या कई गुना बढ़ गई। आयोजकों को अनुमान है कि लाखों की संख्या में भक्त इस ऐतिहासिक यात्रा में भाग लेंगे।

    पुरी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    पुरी प्रशासन ने रथ यात्रा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की है
    ओडिशा के पुलिस महानिदेशक वाई बी खुरानिया ने बताया कि:
    १. रथ यात्रा के लिए 10,000 से अधिक सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं
    २. 8 टुकड़ियां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की भी पुरी में मौजूद हैं
    ३. एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र पहली बार रथ यात्रा पर निगरानी रखने के लिए स्थापित किया गया है

    एसजेटीए प्रमुख का बयान
    श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने बताया कि,
    भगवान जगन्नाथ की कृपा से रथ यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी सेवादारों का समर्थन मिल रहा है और हम इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।”

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    22-year-old भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया अमेरिका में लापता, तलाश जारी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। एक 22-वर्षीय भारतीय मूल छात्र Saketh Sreenivasaiah जिसकी पढ़ाई University of California, Berkeley में चल रही थी, 9 फरवरी 2026…

    Continue reading
    चंद्र मिशन Artemis II: NASA ने SLS रॉकेट का प्री-फ्लाइट टेस्ट पूर्ण किया

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने अपने पूनः उपयोग किए जाने वाले मानवयुक्त चंद्र मिशन Artemis II के लिए एक महत्वपूर्ण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *