• Create News
  • Nominate Now

    बिहार महिला एवं बाल विकास निगम में 77 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार ने केंद्र प्रशासक, केस वर्कर, पारा लीगल पर्सनल सहित कुल 77 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया, आवेदन 18 जुलाई तक।

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका
    बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बिहार महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC) ने विभिन्न पदों पर कुल 77 भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती केंद्र प्रशासक, केस वर्कर, पारा लीगल पर्सनल, पारा मेडिकल स्टाफ, मनो-सामाजिक परामर्शी और कार्यालय सहायक (कंप्यूटर ज्ञान सहित) पदों के लिए की जा रही है।

    आवेदन की तारीखें
    १. आवेदन प्रारंभ: 26 जून 2025
    २. आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जुलाई 2025
    ३. आधिकारिक वेबसाइट: https://wcdc.bihar.gov.in

    खाली पदों का विवरण
    पद का नाम                                        पदों की संख्या
    केंद्र प्रशासक                                              11
    केस वर्कर                                                  22
    पारा लीगल पर्सनल / लॉयर                         11
    पारा मेडिकल पर्सनल                                  11
    मनो-सामाजिक परामर्शी                              11
    कार्यालय सहायक (कंप्यूटर सहित)              11

    शैक्षणिक योग्यता
    १. केंद्र प्रशासक, केस वर्कर, परामर्शी: समाजशास्त्र, समाज कार्य, कानून, या मनोविज्ञान में स्नातक/परास्नातक
    २. पारा मेडिकल पर्सनल: मान्यता प्राप्त संस्थान से पैरामेडिकल डिप्लोमा
    ३. कार्यालय सहायक: कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक

    आयु सीमा (01 जनवरी 2025 के अनुसार)
    १. सामान्य पुरुष: अधिकतम 37 वर्ष
    २. सामान्य महिला/ओबीसी पुरुष-महिला: अधिकतम 40 वर्ष
    ३. SC/ST पुरुष-महिला: अधिकतम 42 वर्ष

    चयन प्रक्रिया
    उम्मीदवारों का चयन कुल 100 अंकों के आधार पर किया जाएगा:
    १. शैक्षणिक योग्यता: 60 अंक
    २. अनुभव: 15 अंक
    ३. साक्षात्कार: 25 अंक
    ४. अंतिम मेरिट सूची इन्हीं अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी

    आवेदन प्रक्रिया
    १. आधिकारिक वेबसाइट wcdc.bihar.gov.in पर जाएं
    २. “Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें
    ३. इच्छित पद चुनें और “Apply Online” बटन पर क्लिक करें
    ४. आवश्यक जानकारियां भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें
    ५. आवेदन जमा करें और उसका प्रिंट आउट निकालें व सुरक्षित रखें

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

    न्यूज़ शेयर करने के लिए क्लिक करें .
  • Advertisement Space

    Related Posts

    3700 साल पुरानी चिता की राख ने लिखा नया इतिहास: तमिलनाडु की खुदाई में मिला रहस्यमय ताबूत, खुला प्राचीन सभ्यता का राज़

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में हुई एक अभूतपूर्व पुरातात्विक खोज ने दक्षिण भारत के प्राचीन इतिहास को नया मोड़ दे…

    Continue reading
    ये है भारत की पावर…! रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स के विमान से उतरे राजनाथ सिंह का हुआ भव्य स्वागत, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी को मिलेगी नई दिशा

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ऑस्ट्रेलिया आगमन पर गुरुवार को हुए स्वागत ने यह साफ कर दिया कि…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *