• Create News
  • ▶ Play Radio
  • ECIL भर्ती 2025: सीनियर आर्टिजन के 125 पदों पर निकली भर्ती, ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    ECIL ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन।

    ECIL भर्ती: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने सीनियर आर्टिजन के 125 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह मौका उन युवाओं के लिए बेहद खास है जिन्होंने आईटीआई (ITI) पास कर रखा है और एक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं।

    आवेदन की अंतिम तिथि
    १. ऑनलाइन आवेदन शुरू: 26 जून 2025 (दोपहर 2 बजे)
    २. अंतिम तिथि: 7 जुलाई 2025
    ३. आधिकारिक वेबसाइट: www.ecil.co.in

    पदों का विवरण
    पद का नाम                                        श्रेणी                                    कुल पद
    सीनियर आर्टिजन-सी (Cat-1)     इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक – 50              120
    इलेक्ट्रिशियन – 30
    फिटर – 40
    सीनियर आर्टिजन-सी (Cat-2)     इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक – 1                  5
    इलेक्ट्रिशियन – 2
    फिटर – 2

    योग्यता और आयु सीमा
    १. शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट आवश्यक
    २. अनुभव: संबंधित कार्यक्षेत्र में अनुभव वांछनीय है
    ३. आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष
    ४. OBC को 3 वर्ष और SC/ST को 5 वर्ष की छूट

    वेतनमान
    १. चयनित उम्मीदवारों को ₹23,368 प्रति माह वेतन मिलेगा
    २. इसके अलावा, सरकारी भत्तों और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा

    चयन प्रक्रिया
    १. आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर 1:4 के अनुपात में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा
    २. अंकों के समान होने की स्थिति में कक्षा 10वीं के अंकों के आधार पर चयन होगा
    ३. अंतिम चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा

    आवेदन कैसे करें?
    १. सबसे पहले ECIL की आधिकारिक वेबसाइट www.ecil.co.in पर जाएं।
    २. रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती अधिसूचना पढ़ें
    ३. आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
    ४. आवेदन पूरा होने पर फॉर्म का प्रिंट जरूर लें

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    सीएम भजनलाल शर्मा की 3 बड़ी बैठकें: जनकल्याण शिविर, किसानों को राहत और जयपुर के सौंदर्यीकरण पर फोकस

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर तीन महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें कर प्रशासनिक अधिकारियों को जनकल्याण, कृषि…

    Continue reading
    भादरा के विवेकानंद हॉस्पिटल को 7 लाख रुपये की बड़ी सौगात, लुहारीवाला परिवार ने गाइनो ओटी के लिए दिया सहयोग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। भादरा स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोग…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *