• Create News
  • Nominate Now

    भादरा विजन बोर्ड का ऐतिहासिक गठन, बलवंत सैनी बने अध्यक्ष; ‘SEVA2040’ के तहत विकसित भादरा का सपना।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    भादरा को हरित, स्वच्छ, नशा मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए बनी कोर टीम, ‘One Bhadra One Vision’ के तहत जनभागीदारी का आह्वान।

    सवांदाता,भादरा,राजस्थान

    भादरा,राजस्थान: भादरा क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल करते हुए भादरा विजन बोर्ड का औपचारिक गठन किया गया है। स्थानीय खेल मैदान में आयोजित एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से बलवंत सैनी को विजन बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया। इस बोर्ड का गठन #Mission_SEVA2040 के तहत किया गया है, जिसका उद्देश्य अगले 15 वर्षों में ‘विकसित भादरा‘ का सपना साकार करना है।

    कोर टीम की संरचना इस प्रकार है:
    अध्यक्ष: बलवंत सैनी
    सचिव: अनिल कौशिक

     

    उपाध्यक्ष: सुशील खजोतिया
    कोषाध्यक्ष: अकबर खान
    सह-कोषाध्यक्ष: अरविन्द चाचान
    मार्गदर्शक: जगदीश प्रसाद शर्मा, अनूप सिंह शेखावत, राजकुमार वर्मा
    रूपरेखा निर्धारण: कुलदीप सिंह मील

    Mission SEVA2040 के प्रमुख लक्ष्य:
    हरित भादरा:
    ग्रीन भादरा” अभियान के तहत 1 लाख पौधों का रोपण।

    स्वच्छ भादरा:
    हर गली, मोहल्ला कचरा मुक्त बनाने की मुहिम।

    खेल भादरा:
    वार्षिक खेल महोत्सव और खेल मैदानों का कायाकल्प

    नशा मुक्त भादरा:
    ड्रग फ्री भादरा” अभियान की शुरुआत।

    सुरक्षित व सुंदर भादरा:
    स्वास्थ्य, ट्रैफिक और सफाई व्यवस्था में सुधार।

    जनभागीदारी का आह्वान:
    १. “One Bhadra One Vision” अभियान के तहत आम नागरिकों को जोड़ा जाएगा।
    २. प्रत्येक माह प्रगति की समीक्षा, प्रत्येक तिमाही में रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी
    ३. सदस्यता अभियान भी शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा

    अध्यक्ष बलवंत सैनी का वक्तव्य:
    SEVA2040 सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि हमारा साझा सपना है। आज की सेवा ही 2040 में विकसित भादरा की नींव रखेगी। इसमें हर नागरिक की भूमिका अहम है।”

    समाजसेवी और युवाओं का उत्साहवर्धन:
    बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने विजन बोर्ड की पहल को ऐतिहासिक बताते हुए इसे सामूहिक विकास की दिशा में निर्णायक कदम बताया।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

    न्यूज़ शेयर करने के लिए क्लिक करें .
  • Advertisement Space

    Related Posts

    अयोध्या राम मंदिर में दर्शन और आरती का समय बदला, अब सर्दियों में ऐसे करें रामलला के दर्शन

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। अयोध्या, 25 अक्टूबर। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में अब सर्दियों के आगमन के साथ ही दर्शन और आरती के समय में…

    Continue reading
    नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने भारत के लोकतंत्र की सराहना की, गांधी को बताया आदर्श

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। हाल ही में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मारिया कोरिना मचाडो ने भारत और इसकी लोकतांत्रिक परंपराओं की खुलकर सराहना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *