• Create News
  • ▶ Play Radio
  • सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: JNPA में IT, हिंदी टाइपिस्ट, इंजीनियर समेत कई पदों पर निकली भर्ती।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी ने निकाली 21 पदों पर भर्तियां, 22 जुलाई 2025 तक करें आवेदन।

    Job Opportunity: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी (JNPA) ने IT प्रोफेशनल, हिंदी टाइपिस्ट, फील्ड इंजीनियर, ट्रांसलेटर सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार 22 जुलाई 2025 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

    इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 21 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां नीचे विस्तार से दी गई हैं।

    रिक्त पदों का विवरण:
    पद का नाम                                   पदों की संख्या
    IT प्रोफेशनल                                        2
    IT सपोर्ट एग्जीक्यूटिव                           2
    हिंदी टाइपिस्ट                                       2
    हिंदी ट्रांसलेटर                                       1
    VTS ऑपरेटर                                       6
    फील्ड इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)              4
    एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (एडमिन)            1
    एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (MEE)               1
    सीनियर एग्जीक्यूटिव                              1
    एग्जीक्यूटिव (CSR)                               1

    योग्यता और आयु सीमा:
    १. IT और इंजीनियरिंग से संबंधित पदों के लिए इंजीनियरिंग डिग्री अनिवार्य है
    २. हिंदी टाइपिस्ट और ट्रांसलेटर के लिए हिंदी/अंग्रेजी में स्नातक/परास्नातक डिग्री २. जरूरी
    ३. आयु सीमा 25 से 44 वर्ष के बीच रखी गई है
    ४. आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी

    वेतनमान:
    चयनित उम्मीदवारों को ₹35,000 से ₹80,000 प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। यह वेतन पद और योग्यता के आधार पर तय होगा।

    चयन प्रक्रिया:
    १. ट्रेड टेस्ट, इंटरव्यू, अनुभव और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा
    २. जरूरत पड़ने पर लिखित परीक्षा भी ली जा सकती है

    कैसे करें आवेदन?
    १. आवेदन ऑफलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे
    २. उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ 22 जुलाई 2025 तक JNPA के पते पर भेजना होगा
    ३. फॉर्म और नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए jnport.gov.in पर जाएं

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    RAJVIMAL ENGINEERING WORKS – शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग उपकरणों के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचार का अग्रणी नाम

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। तकनीकी शिक्षा, रोबोटिक्स और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में स्वदेशी समाधान विकसित करने की दिशा में Mr. Santosh Gaikwad ने अपनी…

    Continue reading
    “मलेशियाई राजकुमारी ने ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर से की शादी, कुआलालंपुर में शाही अंदाज में हुआ भव्य विवाह”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। मलेशिया के शाही परिवार में एक भव्य विवाह समारोह ने दुनियाभर का ध्यान आकर्षित किया है। मलेशियाई राजकुमारी तेंगकु पुत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *