• Create News
  • Nominate Now

    क्या BJP को मिलेगी पहली महिला अध्यक्ष? रेस में ये 3 बड़े नाम, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म होने के बाद पार्टी नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी में है, और इस बार महिला नेता के नाम पर चर्चा तेज हो गई है।

    क्या BJP को मिलेगी पहली महिला अध्यक्ष? रेस में ये 3 बड़े नाम, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान।

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठनात्मक ढांचे में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पार्टी के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में ही समाप्त हो गया था, लेकिन विशेष परिस्थितियों को देखते हुए जून 2024 तक बढ़ा दिया गया। अब पार्टी नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गंभीर मंथन कर रही है और इस बार महिला नेता को अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है।

    महिला नेतृत्व के पीछे क्या है रणनीति?
    बीजेपी ने हाल के वर्षों में महिलाओं को पार्टी और सरकार में प्रमुख जिम्मेदारियां दी हैं। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे बड़े राज्यों में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इसके अलावा महिलाओं को साधने के लिए पार्टी दिल्ली जैसे राज्य में महिला मुख्यमंत्री दे चुकी है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब पार्टी शीर्ष पद पर भी महिला नेतृत्व देने पर विचार कर रही है।

    अध्यक्ष पद के लिए कौन-कौन से नाम चर्चा में हैं?
    निर्मला सीतारमण
    वर्तमान में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पार्टी के मजबूत नेताओं में गिनी जाती हैं। उनके पास सरकार और संगठन दोनों का लंबा अनुभव है। हाल ही में वे भाजपा मुख्यालय में जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष के साथ बैठक कर चुकी हैं। दक्षिण भारत से आने के कारण अगर उन्हें अध्यक्ष बनाया जाता है तो यह भाजपा के दक्षिण भारत में विस्तार के लिहाज से रणनीतिक रूप से फायदेमंद होगा।

    वनाथी श्रीनिवासन
    तमिलनाडु के कोयंबटूर दक्षिण से विधायक वनाथी श्रीनिवासन भी इस रेस में प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं। वे भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं और 1993 से पार्टी के साथ जुड़ी हुई हैं। संगठन में कई प्रमुख पदों पर काम कर चुकी वनाथी को जमीनी कार्यकर्ता के रूप में भी जाना जाता है। उनका मजबूत संगठनात्मक अनुभव उन्हें इस रेस में आगे रखता है।

    डी. पुरंदेश्वरी
    आंध्र प्रदेश भाजपा की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता डी. पुरंदेश्वरी भी अध्यक्ष पद की रेस में हैं। वे पार्टी के कई अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं, जिनमें ऑपरेशन सिंदूर प्रमुख रहा है। संगठन में उनकी साख मजबूत है और दक्षिण भारत में पार्टी के विस्तार के लिए उनका नेतृत्व भी अहम हो सकता है।

    कब हो सकती है घोषणा?
    जेपी नड्डा का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है और अब पार्टी जल्द ही नए अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भाजपा अपने इतिहास में पहली बार किसी महिला को शीर्ष पद सौंपती है।

    भारतीय जनता पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह भाजपा के लिए नई राजनीतिक दिशा तय करने वाला कदम होगा। तीनों महिला नेताओं में से किसी एक के नाम पर मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

    न्यूज़ शेयर करने के लिए क्लिक करें .
  • Advertisement Space

    Related Posts

    बांग्लादेश में भारत विरोधी रैली… कट्टरपंथी मुसलमानों के निशाने पर हिंदू; प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर पर प्रतिबंध लगाने की मांग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। बांग्लादेश में इस समय राजनीतिक और धार्मिक माहौल तेजी से गरमाता जा रहा है। देश में आगामी चुनावों से पहले…

    Continue reading
    कोचिंग नहीं, सेल्फ-स्टडी से पाई AIR-45 — आपकी सोच बदल देगी UPSC टॉपर श्रद्धा शुक्ला की ये कहानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। छत्तीसगढ़ की धरती ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि सच्ची मेहनत और लगन के आगे कोई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *