• Create News
  • ▶ Play Radio
  • JT Group: जापानी तकनीक के साथ नॉर्थईस्ट में लिफ्ट उद्योग को दे रहा नया आयाम।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    असम के उद्यमी ज्योति ठाकुरिया बना रहे हैं नॉर्थईस्ट भारत में वर्टिकल ट्रांसपोर्टेशन का नया भविष्य, स्मार्ट और सुरक्षित लिफ्ट सिस्टम से बदल रही है तस्वीर।

    श्री.ज्योति ठाकुरिया, प्रोप्रिएटर ऑफ़ JT Group, असम

    Success Story: नॉर्थईस्ट भारत के लिफ्ट उद्योग में एक नया नाम तेजी से उभर रहा है— JT Group, जिसके प्रोप्राइटर श्री.ज्योति ठाकुरिया अपने विजन और नेतृत्व के साथ इस क्षेत्र को नई दिशा दे रहे हैं। असम से संचालित यह कंपनी जापानी इंजीनियरिंग की उत्कृष्टता को भारतीय बाजार की जरूरतों के साथ जोड़कर सुरक्षित, स्मार्ट और ऊर्जा-कुशल लिफ्ट सिस्टम तैयार कर रही है।

    2007 से इनोवेशन की यात्रा
    JT Group ने साल 2007 में गुवाहाटी में लिफ्ट मेंटेनेंस सेवाओं से अपने सफर की शुरुआत की थी। 2015 तक कंपनी ने लिफ्ट निर्माण और इंस्टॉलेशन सेवाओं में भी कदम रख लिया।

    श्री.ठाकुरिया ने जब जापानी डिजाइन और तकनीक को अपनी लिफ्ट प्रणालियों में शामिल किया, तब कंपनी के उत्पादों में असाधारण बदलाव आया। स्मार्ट IoT मॉनिटरिंग, ऊर्जा कुशल सिस्टम और विश्व स्तरीय सुरक्षा फीचर्स ने JT Group को DABUR, इंडियन रेलवे जैसी बड़ी संस्थाओं का भरोसेमंद पार्टनर बना दिया।

    स्मार्ट और टिकाऊ समाधान
    JT Group निम्नलिखित सेवाएं प्रदान करता है:
    १. लिफ्ट इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग
    २. मेंटेनेंस और AMC सेवाएं
    ३. फॉल्ट डिटेक्शन और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस
    ४. मॉल्स, फैक्ट्री, हॉस्पिटल, रेसिडेंशियल और गवर्नमेंट बिल्डिंग्स के लिए कस्टमाइज़्ड समाधान
    ५. स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम और रियल-टाइम डायग्नोस्टिक्स के साथ JT की लिफ्टें जीरो-डिफेक्ट परफॉर्मेंस, स्मूद राइड और कम बिजली खपत सुनिश्चित करती हैं

    ग्राहक संतुष्टि और सुरक्षा सर्वोपरि
    श्री.ठाकुरिया कहते हैं, “हमारे लिए ग्राहक संतुष्टि और निरंतर विकास प्राथमिकता है। इनोवेशन और सुरक्षा हमेशा साथ-साथ चलते हैं।”

    कंपनी का फोकस लगातार ट्रेनिंग, गुणवत्ता नियंत्रण और फील्ड में तेजी से सर्विस डिलीवरी पर है, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में भी बेहतरीन सेवा मिल सके।

    अगला लक्ष्य: भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार
    JT Group नॉर्थईस्ट के 8 राज्यों में अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ जल्द ही भारत के अन्य प्रमुख शहरों और नेपाल, भूटान, बांग्लादेश जैसे देशों में विस्तार की योजना बना रहा है। कंपनी का लक्ष्य आने वाले वर्षों में ₹75 करोड़ का टर्नओवर हासिल करना है।

    सुरक्षा, स्थिरता और सेवा के साथ भविष्य की ओर
    JT Group की लिफ्टें पारंपरिक सुरक्षा मानकों से पांच गुना अधिक सुरक्षित हैं। साथ ही, ऊर्जा कुशल डिजाइन से यह हरित इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में भी योगदान दे रही हैं।

    श्री.ठाकुरिया कहते हैं, “हम सिर्फ लिफ्ट नहीं बना रहे, हम लोगों के जीवन स्तर और सुरक्षा को ऊंचा उठा रहे हैं।”

    नॉर्थईस्ट में लीडर बनने का विजन
    JT Group का लक्ष्य है कि वह नॉर्थईस्ट भारत का अग्रणी लिफ्ट निर्माणकर्ता बने और जापानी गुणवत्ता व स्थानीय सेवा के साथ वर्टिकल ट्रांसपोर्टेशन के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करे

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    माऊली शेती औजारे: आधुनिक कृषि उपकरणों के साथ किसानों की प्रगति का संकल्प, सोमनाथ सोनवणे की प्रेरणादायक पहल

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और बेहतर उपकरणों की बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए माऊली शेती औजारे किसानों के लिए…

    Continue reading
    अभिजीत दिपके पुलिस अधिकारी पर भड़के, बोले- “आप कौन होते हैं मुझे बताने वाले कि मैं किससे मिलूं?”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में वह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *