• Create News
  • ▶ Play Radio
  • फिर से मिडिल क्लास की पहुंच से दूर हो रहा सोना, 24 कैरेट के 10 ग्राम की कीमत 99,710 रुपये के पार।

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    सोने की कीमतें नई ऊंचाई की ओर, 24 कैरेट सोना अब तक के रिकॉर्ड से केवल ₹1,970 दूर; जानें क्या है आज का गोल्ड रेट और क्यों बढ़ रही है तेजी।

    नई दिल्ली, 14 जुलाई 2025: भारत में सोने की कीमतें एक बार फिर मिडिल क्लास की पहुंच से बाहर होती नजर आ रही हैं। 24 कैरेट सोना अब 99,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच चुका है और अपने अब तक के रिकॉर्ड हाई 101,680 रुपये से मात्र 1,970 रुपये दूर है। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में भी लगातार तेजी देखी जा रही है।

    सोना बना निवेशकों की पहली पसंद
    ग्लोबल ट्रेड टेंशन, खासकर डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ फैसलों और ब्राजील-कनाडा जैसे देशों के साथ व्यापार विवादों ने सोने को एक बार फिर निवेशकों का पसंदीदा विकल्प बना दिया है। 14 जुलाई की सुबह हाजिर सोने की कीमत 3,364.12 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, जो पिछले दिन से 0.22% अधिक है।

    कमोडिटी एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी (LKP सिक्योरिटीज) के मुताबिक, “अब सोने को 95,000 से 95,500 रुपये के स्तर पर मजबूत सपोर्ट मिल रहा है, जबकि 99,500 के पास रजिस्टेंस बना हुआ है।”

    आज के दिन भारत में सोने की कीमतें (14 जुलाई 2025)
    कैरेट             प्रति 10 ग्राम कीमत         प्रति 100 ग्राम कीमत
    24K                  ₹99,710                        ₹9,97,100
    22K                  ₹91,400                       ₹9,14,000
    18K                   ₹74,790                       ₹7,47,900

    बीते दिनों का भाव: तेजी और गिरावट दोनों का दौर
    १. 12 जुलाई: ₹7,100 प्रति 100 ग्राम की तेजी
    २. 11 जुलाई: ₹6,000 की बढ़ोतरी
    ३. 10 जुलाई: ₹2,200 की तेजी
    ४. 9 जुलाई: ₹6,600 की गिरावट
    ५. 8 जुलाई: ₹5,400 की गिरावट
    ६. 7 जुलाई: ₹5,400 की गिरावट

    अब तक का ऑल टाइम हाई:
    १. 10 ग्राम 24 कैरेट: ₹1,01,680
    २. 100 ग्राम 24 कैरेट: ₹10,16,800
    ३. वर्तमान मूल्य के अनुसार, नई रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचने के लिए केवल ₹1,970 (10 ग्राम) और ₹19,700 (100 ग्राम) की तेजी और चाहिए।

    वैश्विक कारक बन रहे हैं तेजी की वजह
    ट्रंप के टैरिफ की धमकियों के कारण अमेरिका और अन्य देशों के बीच व्यापार असंतुलन की संभावना ने बाजारों में अनिश्चितता को बढ़ा दिया है। वहीं, मिडल ईस्ट में तनाव कम होने के बाद आई कुछ गिरावट अब वापस तेजी में बदल गई है।

    आंकड़ों के मुताबिक, भले ही पिछले महीने सोने की कीमतों में 0.59% की गिरावट आई थी, लेकिन एक साल पहले की तुलना में अभी भी 38.87% ज्यादा है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    “Mr. Omraj Patil और Mrs. Chaitalee Omraj Patil ने ‘HOTEL THE SIGNATURE’ के माध्यम से हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में बनाई अपनी अलग पहचान”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के आधुनिक दौर में मेहनत, दूरदृष्टि और आत्मविश्वास के बल पर सफलता हासिल करने वाले युवा उद्यमियों में Mr.…

    Continue reading
    “सोलर एनर्जी क्षेत्र में भरोसेमंद पहचान बना रही ‘RDC INFOTECH’, Mr. Rameshwar Chopade दे रहे गुणवत्तापूर्ण और प्रोफेशनल सोलर समाधान”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। आज के समय में बढ़ते बिजली खर्च और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता ने Renewable Energy को भविष्य की सबसे बड़ी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *