• Create News
  • हिंदुस्तानी हुनर की मांग बढ़ी, रूस देगा 10 लाख भारतीयों को नौकरी!

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    रूस में कामगारों की भारी कमी के चलते अब भारत से 10 लाख कुशल श्रमिकों की होगी भर्ती, सेना और इंडस्ट्री के क्षेत्र में मिलेंगे अवसर।

    रूस में बढ़ी भारतीय कामगारों की मांग
    IND vs RUS: रूस की बड़ी-बड़ी इंडस्ट्रीज आज लेबर की भारी कमी से जूझ रही हैं। ऐसे में रूस सरकार और वहां के उद्योग संगठन अब भारत की ओर रुख कर रहे हैं। रूस के यूराल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रमुख एंड्री बेसेडिन के अनुसार, साल के अंत तक 10 लाख भारतीय एक्सपर्ट्स को रूस बुलाने की योजना है।

    स्वेर्दलोव्स्क रीजन में काम की भरमार, लेकिन कामगार नहीं
    स्वेर्दलोव्स्क रीजन, जो कि रूस के सबसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में से एक है, वहां टी-90 टैंक जैसी मिलिट्री इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनियों से लेकर कंस्ट्रक्शन, मेटल फैक्ट्रीज और मशीन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स तक में काम की भरमार है। लेकिन यूक्रेन युद्ध के चलते कई युवा सेना में भर्ती हो गए हैं और फैक्ट्रियों में जाने से बच रहे हैं।

    भारी चुनौतियां, लेकिन रूस देगा सुविधाएं
    भारतीयों के लिए रूस में काम करना आसान नहीं होगा। यहां सर्दियों में तापमान -15 से -20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इसके साथ ही भाषा, खानपान और संस्कृति की दिक्कतें भी सामने आएंगी। लेकिन रूस सरकार हर प्रकार की सुविधा देने को तैयार है ताकि भारत जैसे मित्र देश से अधिक से अधिक कुशल श्रमिकों को आमंत्रित किया जा सके।

    2030 तक रूस में 31 लाख कामगारों की कमी का अनुमान
    रूसी श्रम मंत्रालय का अनुमान है कि 2030 तक देश में 31 लाख कामगारों की कमी हो जाएगी। इसे देखते हुए कोटा बढ़ाकर 2025 तक 2.3 लाख कर दिया गया है। साथ ही, नॉन-CIS देशों से अधिक योग्य प्रवासियों को लाने की रणनीति पर भी काम हो रहा है।

    भारत के साथ-साथ श्रीलंका और उत्तर कोरिया पर भी नजर
    भारत के अलावा, श्रीलंका और उत्तर कोरिया जैसे देशों से भी श्रमिक बुलाने की तैयारी की जा रही है। 2024 में जब कैलिनिनग्राद फिश प्रोसेसिंग यूनिट ‘Za Rodinu’ में काम की कमी हुई थी, तब भी भारत से कामगार बुलाए गए थे।

    रूस की नजर भारतीय कुशलता पर
    रूस को अब यह समझ आ गया है कि भारतीय श्रमिकों की मेहनत और हुनर वैश्विक स्तर पर उपयोगी साबित हो सकता है। यही वजह है कि वह भारतीयों के लिए वीजा प्रक्रिया सरल करने और आवास व भाषा सहायता जैसी सुविधाएं देने की तैयारी कर रहा है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    आकाश जैन: आधुनिक डिज़ाइन को नई दिशा देने वाले उभरते युवा आर्किटेक्ट

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। सफलता उम्र नहीं देखती…वो देखती है जुनून, लगन और हर चुनौती को अवसर में बदलने की क्षमता। ऐसे ही एक…

    Continue reading
    डॉ. अनुश्री अनंतराव पुरी: शिक्षा से उद्यमिता तक—‘Aishwarya Agro Industries’ की प्रेरणादायक सफलता कहानी

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। सफलता हमेशा बड़े संसाधनों से नहीं बनती…वो बनती है संकल्प, संघर्ष और बदलाव लाने की सच्ची इच्छा से। यवतमाल की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *