• Create News
  • शुभांशु शुक्ला की धरती पर सफल वापसी, गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- “एक अरब से ज्यादा सपनों को प्रेरणा”

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं।

    Axiom-4 मिशन से 18 दिन की ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री ने दी बधाई।

    नई दिल्ली: भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में 18 दिनों का ऐतिहासिक प्रवास पूरा कर Axiom-4 मिशन के तहत सुरक्षित पृथ्वी पर वापसी की। इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें बधाई दी और इसे भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं देश के साथ जुड़कर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं। उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से एक अरब से ज्यादा सपनों को प्रेरणा दी है। यह भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ की दिशा में एक और अहम मील का पत्थर है।”

    ड्रैगन ‘ग्रेस’ से सुरक्षित वापसी
    Axiom-4 मिशन के दौरान शुभांशु शुक्ला ने अमेरिका की अनुभवी अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन, हंगरी के तिबोर कापु और पोलैंड के स्लावोस उज़नांस्की-विस्नेव्स्की के साथ मिलकर वैज्ञानिक अनुसंधानों में भाग लिया।
    14 जुलाई 2025 को शाम 4:45 बजे (भारतीय समयानुसार) ड्रैगन ‘ग्रेस‘ स्पेसक्राफ्ट ISS से रवाना हुआ और करीब 22.5 घंटे बाद प्रशांत महासागर में सफलतापूर्वक स्प्लैशडाउन हुआ।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रतिक्रिया
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की Axiom-4 मिशन से सफल वापसी हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने भारत की महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाई दी है।”

    भारत के अंतरिक्ष अभियानों को मिली गति
    यह मिशन न केवल एक व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह भारत के अंतरिक्ष अभियान को नई दिशा देने वाला एक रणनीतिक पड़ाव भी है। यह मिशन भारत के गगनयान मिशन, ISRO की नई योजनाओं और प्राइवेट स्पेस इनिशिएटिव्स को प्रेरणा देता है।

    ऐसी ही देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें: www.samacharwani.com

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास पर होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित, सीएम भजनलाल शर्मा ने साझा किए उल्लास के रंग

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ मुख्यमंत्री निवास, जयपुर में आयोजित ‘होली स्नेह मिलन समारोह’ में मुख्यमंत्री भजनलाल…

    Continue reading
    जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए जे.पी. मीणा ने जताया आभार

    इस खबर को सुनने के लिये प्ले बटन को दबाएं। राजेश चौधरी | जयपुर | समाचार वाणी न्यूज़ नटाटा पंचायत, तहसील आमेर (जिला जयपुर) के जनसेवक जे.पी. मीणा ने अपने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *